Site icon अग्नि आलोक

हाईकोर्ट का नोटिस:पंचायत चुनाव समय पर नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से 15 दिन में जवाब मांगा

Share

इंदौर

पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किए हैं। दोनों काे 15 दिन में जवाब पेश करना है। सरकार ने कोरोना संक्रमण के नाम पर चुनाव तीन महीने टाल दिए हैं। जबकि अधिकांश पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया है।

पंचायतों के विकास कार्य तो ठप पड़े हैं, शहरी क्षेत्र से जुड़ी पंचायतों में टाउनशिप, बिल्डिंग आदि की अनुमति पिछली तारीखों में भी दिए जाने का काम किया जा रहा है। याचिकाकर्ता तोलाराम की ओर से अधिवक्ता प्रतीक माहेश्वरी ने यह याचिका दायर की है। इसमें उल्लेख किया है कि पंचायतों की व्यवस्था ठप सी हो गई है जबकि आयोग कह चुका है कि चुनाव कराने की उसकी तैयारी पूरी है।

Exit mobile version