Site icon अग्नि आलोक

हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस:महेश्वर के किले को विवाद से अलग किए जाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा

Share

इंदौर

खासगी ट्रस्ट द्वारा संपत्तियों को बेचे जाने के मामले में हाई कोर्ट ने सभी संपत्तियों को प्रशासन के अधीन लिए जाने के आदेश जारी किए थे। इसमें महेश्वर का किला भी शामिल था।

ट्रस्ट से जुड़े रिचर्ड होलकर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है कि महेश्वर का किला इस विवाद से अलग है। उनकी इस याचिका पर हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं ट्रस्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है।

Exit mobile version