अग्नि आलोक

2 किलोमीटर से अधिक लंबी ऐतिहासिक चुनरी यात्रा

Share

 क्षत्रिय कलोता समाज की विशाल चुनरी यात्रा

80 से अधिक लगाए गए स्वागत मंच से स्वागत

फूलों से पटे मार्ग दोपहिया वाहनों का लगा रेला

देपालपुर क्षत्रिय कलोता समाज युवा संगठन द्वारा 24 अवतार मंदिर से गोमटगिरी तक दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई यात्रा के प्रारंभ में 24 अवतार मंदिर पर सभी समाज जन इकट्ठे हुए वहां से पैदल बैंड बाजे डीजे के साथ हजारों की संख्या में समाज जन चल रहे थे चुनरी यात्रा बेटमा नाका  चमन चौराहा इंदौर नाका तक कई मंचों से चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया एवं फूलों की बारिश की गई प्रमुख रूप से इंदौर दूध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी जबरेश्वर सेना आनंद आश्रम ट्रस्ट एवं विशाल पटेल विधायक द्वारा भी विशाल मंच बनाकर स्वागत किया गया पूरे मार्गों पर फलाहारी खिचड़ी दूध रबड़ी पानी आदि का वितरण किया गया हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की देपालपुर से लेकर गोमटगिरी तक कई गांव में स्वागत मंच बनाकर चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया चुनरी यात्रा में प्रमुख रूप से क्षत्रिय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश पटेल दूध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल विधायक विशाल जगदीश पटेल क्षत्रिय कलोता समाज युवा संघ की ओर से मोनू पटेल उज्जैन राधा कृष्ण मंदिर अध्यक्ष पदम सिंह पटेल सरदार सिंह ठाकुर भगत सिंह मंडलोई राधे श्याम ठाकुर बद्रीलाल गहलोत राधेश्याम पटेल बिचोली पंकज चौधरी हरिराम सोलंकी योगेंद्र गुड्डू नारायण पटेल मोहन पिपलोदा के अलावा देवास धार उज्जैन रतलाम आदि जिलों से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक चुनरी यात्रा में भाग लिया

कोरोना कॉल के कारण 2 वर्ष के अंतराल के बाद होने वाली इस यात्रा में युवाओं का गजब का उत्साह था वह समाज जनों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया यात्रा गोमटगिरी पहुंचने पर कालका माता मंदिर पर सभी प्रमुख समाज जनों द्वारा संबोधित किया गया महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के पश्चात समापन हुआ

चुनरी यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही थाना प्रभारी अरुण सोलंकी उप निरीक्षक दीपक राठौर पूरे स्टाफ के साथ में यातायात की व्यवस्था संभाले हुए थे एवं वरिष्ठ अधिकारी भीड़ को देखकर ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदी एडिशनल एसपी देपालपुर एसडीओपी नीलम कन्नौज आदि वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम की पल-पल की जानकारी फोन पर ले रहे थे

Exit mobile version