Site icon अग्नि आलोक

इंदौर में 18KM में 50 लाख के होर्डिंग:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर शहर को पाट दिया था होर्डिंग- बैनर से

Share

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुरुवार को यात्रा के दौरान शहर की कई सड़कें राजनैतिक होर्डिंग और बैनर से पटी हुई थीं। रात में इंदौर नगर निगम ने शहर में स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए करीब 80 कर्मचारियों की मदद से इसे हटवाया। राजनेताओं द्वारा लगाए गए इन होर्डिंग-बैनर की कीमत 50 लाख से अधिक के बताए जा रहे हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात से ही शहर को बैनर, झंडे, पोस्टर, होर्डिंग से पाट दिए थे। शहर के चारों ओर बड़े-बड़े होर्डिंग कटआउटस बैनर झंडे ही नजर आ रहे थे। नगर निगम ने शुरुआत में बैनर झंडे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कोई सख्ती नहीं दिखाई। लेकिन नगर निगम ने जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा का समापन हुआ तो रिमूवल विभाग ने अपनी आठ टीमों को शहर में लगे झंडे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग निकालने के काम में लगा दिया।

निगम के लगभग 80 कर्मचारी रात भर विभिन्न मार्गों से झंडे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग निकालते रहे। पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने झंडे, बैनर, होर्डिंग मुक्त राजनीति का नारा दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि कहीं सार्वजनिक स्थान पर अगर मेरा भी होर्डिग दिखाई दे तो उसे तुरंत हटा दिया जाए। इसके बाद शहर में झंडे, बैनर, पोस्टर की राजनीति थम गई थी। वही निगम कमिश्नर मनीष सिंह ने सबसे पहले शहर को होर्डिग मुक्त किया था। उन्होनें किसी भी राजनैतिक पार्टी के नेता को शहर के अंदर इसे लगाने को लेकर कारवाई तक की बात की थी।

Exit mobile version