होली पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत! रेलवे ने पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर से बिहार के लिए कई जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. पटना, दानापुर, समस्तीपुर और सहरसा जैसे स्टेशनों के लिए 21 फरवरी से मार्च अंत तक ये ट्रेनें चलेंगी, जिनमें बुकिंग शुरू हो गई है
होली का त्योहार नज़दीक आते ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है. राजधानी पटना समेत बिहार के अलग अलग जिलों में आने-जाने के लिए ट्रेन टिकट मिलना बड़ी चुनौती बन गया है. फ्लाइट किराए पहले ही काफी महंगे हो चुके हैं और नियमित ट्रेनों में सीटों की स्थिति नो रूम जैसी हो गई है. ऐसे हालात में यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने पहल करते हुए कई जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. पहले घोषित ट्रेनों के अलावा अब नई स्पेशल ट्रेनों का भी ऐलान किया गया है, जो पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर जैसे शहरों से पटना और बिहार के दूसरे प्रमुख स्टेशनों के बीच चलाई जाएंगी. ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुंचकर त्योहार मना सकें.
पुणे और दानापुर के बीच
गाड़ी संख्या 01481 पुणे-दानापुर स्पेशल 23 फरवरी से 06 मार्च तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पुणे से 19.55 बजे खुलकर तीसरे दिन 04.20 बजे डीडीयू, 05.40 बजे बक्सर, 06.38 बजे आरा रूकते हुए 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 01482 दानापुर-पुणे स्पेशल 25 फरवरी से 08 मार्च तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दानापुर से 10.00 बजे खुलकर 10.30 बजे आरा, 11.30 बजे बक्सर एवं 13.30 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 21 फरवरी से 08 मार्च तक प्रतिदिन पुणे से 15.30 बजे खुलकर दूसरे दिन 23.00 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.16 बजे बक्सर, 01.00 बजे आरा रूकते हुए 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल 23 फरवरी से 10 मार्च तक प्रतिदिन दानापुर से 05.00 बजे खुलकर 05.30 बजे आरा, 06.43 बजे बक्सर और 08.55 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी.
मुंबई और दानापुर के बीच
गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 21 फरवरी से 08 मार्च तक प्रतिदिन मुंबई के लोकमान्य तिलक से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.40 बजे बक्सर, 17.40 बजे आरा रूकते हुए 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 22 फरवरी से 09 मार्च तक प्रतिदिन दानापुर से 21.30 बजे खुलकर 22.10 बजे आरा, 22.50 बजे बक्सर, दूसरे दिन 02.05 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 07.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
पाटलिपुत्र होते हुए मुंबई से समस्तीपुर के बीच
गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च गुरूवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 05.15 बजे हाजीपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
पाटलिपुत्र होते हुए मुंबई और रक्सौल के बीच
गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 00.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र और 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रत्येक गुरूवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे डीडीयू, 10.00 बजे पाटलिपुत्र, 11.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
पाटलिपुत्र होते हुए मुंबई और सहरसा के बीच
गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर 21.00 बजे समस्तीपुर, 23.15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 08 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर दूसरेे दिन 20.05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.55 बजे हाजीपुर एवं 04.00 बजे समस्तीपुर रूकते हुए 09.00 बजे सहरसा पहुंचेगी.
पटना और अहमदाबाद के बीच
गाड़ी संख्या 09447 और 09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी.
दरभंगा और अहमदाबाद के बीच
गाड़ी संख्या 09465/66 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी.
श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच
गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02.10 बजे खुलकर 03.10 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रूकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.

