इंदौर
भारी मंत्री बनने के बाद पहली बाद इंदौर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर साधा निशाना है। मिश्रा ने ओबीसी आरक्षण की कमलनाथ की मांग को लेकर कहा कि कमलनाथ सिर्फ बाते करते रहे, काम करते तो यह हाल नहीं होता। वे प्रदेश के कई जिलों में दौरा करने वाले हैं, भगवान से मेरी यही प्रार्थना है कि पहले वे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं, फिर करे प्रदेश के जिलों का दौरा करें। पिछले तीन साल में दाे के ने विकास काे बुरी तरह से प्रभावित किया है। पहला कमलनाथ और दूसरा काेराेना। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत के लिए भी उन्होंने कमलनाथ सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ने ही सरकार में आते ही टैक्स बढ़ाया था, वही अब तक लागू है। हनीट्रैप मामले में आरोपियों को मिल रही जमानत पर कहा – मामला कोर्ट में है।
पत्रकारों के सवाल पर मिश्रा के जवाब
पूर्व सीएम कमलनाथ 27 जिलों का दौरा करने वाले हैं?
- कमलनाथ जी अभी अस्वस्थ हैं, पहले खुद को मजबूत कर लें, खुद ठीक के चल लें, जिसके लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि शीघ्र स्वस्थ हों। दौरे को लेकर जल्दी ना करें, पहले स्वास्थ्य ठीक कर लें।
कांग्रेस की भांति आपकी सरकार में भी तबादलों की बात कही जा रही है, यह भी 12 मासी तबादले नहीं होंगे?
- वहां तो 12 मासी ट्रांसफर होते थे। हम जो कर रहे हैं, उसकी तुलना 12 मासी ने मत करिए। ये सभी तबादले नीति के तहत हो रहे हैं। वहां कोई नीति नहीं थी, अनीति थी। वहां भ्रष्टाचार चरम पर था। वल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था।
लंबे समय से जिले में समितियां गठित नहीं हुई हैं?
- जिन समितियों को कलेक्टर और प्रभारी मंत्री के साइन से बनना है। वे सभी समितियां एक महीने में बन जाएंगी। जिन्हें राज्य सरकार को बनाना है, उन्हें एक महीने में राज्य सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि आपकी सरकार में लगातार पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं?
- हमारी सरकार ने किसी भी प्रकार से पेट्रोल और डीजल में टैक्स नहीं बढ़ाया है। जिन्होंने अपने घोषणा पत्र लिखकर दिया था, कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ो, उसमें लिखा था हम पेट्रोल और डीजल से वैट कम करेंगे। कमलनाथ सरकार ने आते ही वैट बढ़ाया था। वही, बढ़ा हुआ है, पिछले 15 महीने में हमने कोई टैक्स नहीं बढ़ाया है।
कमलनाथ जी ने कहा है कि मोदी दी दाढ़ी में अच्छे लग रहे हैं?
- कमलनाथ जी क्लीन सेफ में अच्छे लगते हैं। वे ऐसे ही क्लीन सेफ बने रहें और क्लीन स्वीप करवाते रहें।
कोरोना के कारण प्रदेश में विकास की गति थम गई?
- शिवराज सरकार के डेढ़ साल निकल गए। 15 महीने उनके और 15 महीने हमारे.. मैं कहूं तो 3 साल बहुत बेकार चले गए। पहले 15 महीने कमलनाथ और फिर 15 महीने कोरोना। दोनों केके कोरोना और कमलनाथ ने विकास को बहुत प्रभावित किया। कमलनाथ सरकार बनते ही क्वारेंटाइन हो गए और वल्लभ भवन से निकले ही नहीं। मैंने सुना था वे जैकलिन और सलमान के साथ वे इंदौर आ रहे थे, लेकिन इस बीच पता नहीं क्या ग्रहण लगा।
कोरोना में लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा, इसका ठीकरा आप पर फोड़ा जा रहा है?
- आपदा भाजपा की वजह से नहीं आई है, लेकिन इसमें सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए, जो कांग्रेस पार्टी ने नहीं किया। कोविड-19 के चलते सभी प्रभावित हुए हैं, जिसमें सरकार भी शामिल है।

