कर्नाटक में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पीटीआई के मुताबिक कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक ट्रक से टक्कर के बाद निजी स्लीपर कोच बस में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की जलकर मौत हो गई।
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हिरियुर के पास एक दिल दहला देने वाली बस दुर्घटना हुई है. बेंगलुरु से गोकरण जा रही सी बर्ड ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में 11 यात्रियों की बस में ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक की भी मौके पर मौत हो गई. कुल 13 लोगों की जान गई है. बस में कुल 32 यात्री सवार थे. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां टक्कर के बाद बस तेजी से आग की लपटों में घिर गई. कई यात्री सो रहे थे, जिससे बचाव मुश्किल हो गया. 21 घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और बचाव कार्य किया. प्रारंभिक जांच में टक्कर के बाद डीजल टैंक लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही निजी स्लीपर कोच बस को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी और उसमें तुरंत आग लग गई। पुलिस ने बताया कि चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गोरलाथु क्रॉस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर यह सड़क दुर्घटना हुई।
बेंगलुरु से गोकरण जा रही सी बर्ड ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में 11 यात्रियों की बस में ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक की भी मौके पर मौत हो गई. कुल 12 लोगों की जान गई है. बस में कुल 32 यात्री सवार थे
पुलिस ने बताया कि हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर को पार कर गया और बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही एक बस से टकरा गया। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पास के ही अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में ट्रक चालक की लापरवाही की बात सामने आई है। ट्रक से हुई भीषण टक्कर के चलते बस में तुरंत ही आग लग गई थी और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसकी वजह से पुलिस को बचाव कार्य करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में स्लीपर कोच में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए थे।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की निगरानी कर रहे हैं। हिरियूर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस ने शक जताया है कि ट्रक चालक गाड़ी चलाते समय सो गया होगा।
तमिलनाडु के कडलूर में भीषण हादसा, बस ने दो कारों को मारी टक्कर; 9 लोगों की दर्दनाक मौत
तमिलनाडु के कडलूर जिले में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए. तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही रोडवेज बस का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और दो कारों में भीषण टक्कर मार दी.

तमिलनाडु के कडलूर में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ, जब तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की एक बस स्टेट हाईवे पर अचानक अनियंत्रित हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर बचाव टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस का टायर फटने के कारण ड्राइलर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची. दूसरी लेन में सामने से आ रही दो कारें बस की चपेट में आ गईं. तेज रफ्तार बस ने दोनों कारों को बुरी तरह कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बस के नीचे फंस गईं और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी.
घायलों को अस्पतालों में कराया गया भर्ती
सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया. बस और कारों के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए तित्ताकुडी और पेरंबलूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
हादसे के कारण चेन्नईतिरुचि नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और कारों को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका.
हादसे में 9 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, दोनों कारों में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. डॉक्टरों की टीम घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.