Site icon अग्नि आलोक

साढ़े 4 लाख रुपए बकाया होने पर होटल सेनसेशन सील

Share

इंदौर

नगर निगम ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए एक होटल को सील करने की कार्रवाही कर दी। होटल पर साढ़े 4 लाख रुपए से ज्यादा का बकाया था। बार-बार सूचना देने के बाद भी प्रबंधन ने कर का भुगतान नहीं किया। इस पर अपर आयुक्त ने बकाया संपतिकर और जलकर वसूली के लिए सभी सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर को वसूली करने और बकाया राशि होने पर संपत्ति को सील करने के निर्देश दिए थे। दूसरी ओर, वित्तीय वर्ष 2020-21 के बकाया संपतिकर और जलकर जमा करने की 31 मार्च लास्ट डेट है। इसके बाद बकाया संपतिकर जमा करने पर संपूर्ण राशि बकाया राशि पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगेगा।

आयुक्त प्रतिभा पाल और अपर आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य के निर्देश के बाद होटल को सील करने की कर्रवाई की गई है। वार्ड 80 में स्थित होटल सेनसेशन रेती मंडी स्कीम नंबर – 97 पर 4 लाख 52 हजार से अधिक कर संपतिकर कर बकाया था। राजस्व विभाग द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी होटल प्रबंधन बकाया संपतिकर जमा नहीं कर रहा था। इस पर जोन क्रमांक – 13 सहायक राजस्व अधिकारी मयंक जैन और बिल कलेक्टर अनिल सुर्यवंशी ने होटल को सील करने की कार्यवाही की।

संपतिकर और जलकर जमा करने का कल अंतिम दिन
आयुक्त प्रतिभा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 का बकाया संपतिकर और जलकर जमा करने का 31 मार्च 2021 को अंतिम दिन है। 31 मार्च 2021 के बाद बकाया संपतिकर संपूर्ण राशि बकाया राशि पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगेगा। अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य ने करदाताओं से अपील की है कि 31 मार्च 2021 तक घर बैठे ऑनलाइन अपना संपत्ति कर और जलकर जमा करा सकते हैं। वे निगम के मुख्यालय और सभी जोनल कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय पर स्थित कैश काउंटर पर भी अपना संपत्ति और जल कर जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया िक 31 मार्च को काउंटर देर रात तक खुले रहेंगे।

Exit mobile version