Site icon अग्नि आलोक

कितने अमीर हैं आपके मेयर प्रत्याशी:31 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति से दोगुने से ज्यादा धनवान हैं इंदौर के प्रत्याशी संजय शुक्ला

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश में नामांकन दाखिल होने के बाद उम्मीदवार अब जनता की अदालत में पहुंच गए हैं। प्रदेश के 16 नगर निगम महापौर उम्मीदवारों ने संपत्ति का ब्यौरा शपथ पत्र में जमा किया है। इसके अनुसार दोनों मुख्य दलों कांग्रेस और बीजेपी के 32 उम्मीदवारों में सबसे अधिक अमीर इंदौर से कांग्रेस के संजय शुक्ला हैं। वे 170 करोड़ के आसामी हैं, जबकि बाकी 31 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति करीब 83 करोड़ है।

संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर बीजेपी के योगेश ताम्रकार हैं। वे सतना से बीजेपी की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। ताम्रकार 4 कंपनियों के मालिक हैं। उन्होंने अपने नाम पर 22 करोड़ की प्रॉपर्टी होने की जानकारी दी है। सबसे कम प्रॉपर्टी की बात करें, तो खंडवा से बीजेपी उम्मीदवार अमृता यादव हैं। उनके नाम पर 42 लाख रुपए की जमीन-मकान हैं।

महिला उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा संपत्ति की मालकिन सागर से बीजेपी उम्मीदवार संगीता तिवारी हैं। उनके नाम पर 9 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार विभा पटेल हैं। उनके पास 8.50 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

विभा पटेल के पास सबसे ज्यादा गहने

शपथ पत्र के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला के पार 3 करोड़ के जेवर हैं, लेकिन महिला उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा गहने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार विभा पटेल के पास हैं। उन्होंने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास 73 लाख के सोने-चांदी के जेवर हैं। सागर से बीजेपी उम्मीदवार निधि जैन भी गहने पहनने की शौकीन हैं। उनके पास 65 लाख रुपए के जेवर हैं, जबकि बुरहानपुर से कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज अंसारी के पास सबसे कम 3.30 लाख के गहने हैं।

टॉप 5 करोड़पति उम्मीदवारों में 2 महिलाएं

गहनों की शौकीन टॉप 5 महिला उम्मीदवार

Exit mobile version