अग्नि आलोक

*मथुरा में कैसे बनते हैं श्रीकृष्ण के लिए पेड़े? बिहार में भी चढ़ता यही प्रसाद..*

Share

कृष्णा जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए पेड़े सबसे खास माने जाते हैं। श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के पेड़े की बात की अलग होती है। यहां के पेड़े पूरी दुनिया में मशहूर हैं। और, बिहार में भी जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान को प्रसाद में पेड़े ही चढ़ाए जाते हैं।

लेकिन अब अगर आप मथुरा के पेड़े लाना चाहते हैं लेकिन मथुरा जाने का टाइम नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसर यूट्यूबर पूनम देवनानी ने घर पर ही आसान तरीके से मथुरा के पेड़े बनाने की रेसिपी शेयर की है। खास बात है कि उनकी रेसिपी में आपको मावा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

पेड़े बनाने के लिए सामग्री

मिल्क पाउडर को भूने

सबसे पहले आप एक कड़ाही या पेन में मिल्क पाउडर और घी डालकर भून लीजिए। शुरुआत में 5 मिनट तक आपको ऐसा लगेगा कि ये भुन नहीं रहा है। हालांकि धीरे-धीरे कलर बदलने लगेगा। पूनम देवनानी की रेसिपी के मुताबिक लगभग 12 से 15 मिनट में मिल्क पाउडर भुनकर सुनहरा दिखने लगेगा।

अब डालना होगा दूध

ध्यान रहे आपको सभी काम गैस की धीमी आंच पर ही करना है। मिल्क पाउडर भूनने के बाद दूध डालकर अच्छी तरह से मिला दें। उसके बाद छोटी,बड़ी इलायची और जायफल का चूरा करके इस मिश्रण में डाल दीजिए। अब गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दीजिए।

यूं बनाएं पेड़े

जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें चीनी बूरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब एक चम्मच की मदद से मिश्रण को हथेली पर लें, हल्का दबाएं और एक हथेली से दूसरी हथेली पर लेते हुए शेप दें। इस तरह से आपको शेप और स्वाद वही मिलेगा जो मथुरा में मिलता है। तो इस आसान रेपिसी से त्योहार को खास बना सकती है।

Exit mobile version