Site icon अग्नि आलोक

यूपी की आंगनवाड़ियों में निकलीं सैकड़ों भर्तियां

Share

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के लिए कई पदों पर एक साथ भर्ती निकली है. जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा सहायिकाओं की भर्तियां भी शामिल हैं. प्रतापगढ़, हापुड़, ललितपुर, अमरोहा और सीतापुर समेत कई जिलों में ये भर्ती निकाला गई है. इन तमाम पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती नोटिफिकेशन में सैलरी और बाकी जानकारी दी गई है. सभी जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग है. 

किस जिले में कितनी वेकेंसी?

इस भर्ती के लिए सिर्फ वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो 12वीं पास हों. इसके अलावा 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरूरी है. बताया गया है कि इसमें गरीबी रेखा से नीचे वाली महिलाओं, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी वरीयता दी जाएगी. कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 साल की उम्र वाली महिलाएं ही इसमें आवेदन कर सकती हैं. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

आंगनवाड़ी में बतौर सहायिका काम करने के लिए 2250 रुपये महीने की सैलरी दी जाएगी. वहीं कार्यकत्री को 4500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से सैलरी दी जाती है. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाकर देख सकते हैं. 

Exit mobile version