Site icon अग्नि आलोक

तलाक नहीं, किराए पर दे रही पति! पत्नी बोली- हर महीने 85 हज़ार दो और ले जाओ

Share

थाईलैंड में एक महिला ने धोखा देने वाले पति को तलाक देने के बजाय उसकी प्रेमिका को 85,000 रुपये महीने में किराए पर देने का अनोखा ऑफर दिया. यह अजीब मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

थाईलैंड से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. यहां एक महिला ने अपने धोखा देने वाले पति को तलाक देने के बजाय उसे उसकी प्रेमिका को ‘किराए पर देने’ का प्रस्ताव दे दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला टीवी शो Hone-Krasae में सामने आया. इस शो में महिला, जिसे ‘खुन क्वांग’ के नाम से बताया गया, ने अपनी कहानी शेयर की.

शादीशुदा जिंदगी में कैसे आया मोड़?

महिला ने बताया, कि वह और उसका पति कॉलेज के समय से साथ थे और जब वह 21 साल की थीं, तब उन्होंने शादी कर ली. दोनों का एक 8 साल का बच्चा भी है. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 2025 के मध्य में उन्हें शक हुआ कि उनके पति का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है. पति का व्यवहार बदल गया, वह देर से घर आने लगा और फोन कॉल्स से बचने लगा.

सच्चाई सामने आने के बाद क्या हुआ?

शक पक्का करने के लिए महिला ने एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर को हायर किया. जांच में सामने आया कि पति किसी दूसरी महिला के घर जा रहा था. जब महिला ने अपने पति का सामना किया, तो उसने माना कि वह उस महिला से अलग नहीं हो सकता. यहां तक कि उसने कहा कि वह उसे छोड़ना नहीं चाहता.

पत्नी का चौंकाने वाला ऑफर

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तब सामने आई, जब पत्नी ने एक अनोखा ऑफर दिया. उसने कहा कि अगर प्रेमिका चाहती है, तो वह उसके पति के साथ रह सकती है, लेकिन इसके बदले हर महीने 30,000 थाई बात (करीब ₹85,000) ‘किराया’ देना होगा. प्रेमिका इस प्रस्ताव के लिए तैयार भी हो गई, लेकिन पति ने इस डील को ठुकरा दिया.

Exit mobile version