Site icon अग्नि आलोक

मुझे आरएसएस वाले कहते हैं मोदी के खिलाफ बोलो-दिग्विजय सिंह

Share

इंदौर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में दाखिल होगी। इंदौर में यात्रा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मंगलवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने रेसीडेंसी पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा करने पर मैंने ताई का आभार माना है। मैंने इस संबंध में कल ताई को फोन भी किया था।

सिंह ने कहा 20 को मप्र में आएगी भारत जोड़ो यात्रा। 21 व 22 को विश्राम के बाद फिर शुरू होगी। सिंह ने कहा भाजपा में शामिल होने वालों के सातों खून माफ किए जा रहे हैं। नोटबंदी के बाद दो हजार के नोट गायब हो रहे हैं।

इससे पहले मप्र के पूर्व सीएम ने बिरसा मुंडा व विनोबा भावे को भी याद किया। सिंह ने कहा आरएसएस का कांग्रेस मुक्त भारत का एक अंग है। ये भाजपा की बी टीम है। वोट काटने के लिए एआईएमआईएम और ये आते हैं। आरएसएस अपंजीकृत संस्था है। उसका अकाउंट भी नहीं है। कोविड में आरएसएस ने 7 करोड़ रुपए खर्च किए। मैंने वित्त मंत्री को पत्र लिखा है, जो संस्था रजिस्टर्ड नहीं है। उन्होंने इतना पैसा कहां से खर्च किया। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है। मैंने इस मामले में वित्तमंत्री को जांच के लिए लिखा है।

कार से उतरने के बाद कांग्रेस नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते दिग्विजय सिंह।

कांग्रेसियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

रेसीडेंसी पर मीडिया से चर्चा करने के बाद दिग्विजय सिंह साकेत स्थित विधायक संजय शुक्ला के साकेत स्थित घर पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने सबसे पहले सभी कांग्रेसियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। गाड़ी से उतरते ही वे एक्शन मोड में नजर आए और घर के बाहर पोर्च में ही सारे दिशा निर्देश शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित वहां मौजूद अन्य कांग्रेसियों को दे दिए। कौन बैठक में रहेगा और कौन नहीं ये सब उन्होंने पहले ही कांग्रेस नेताओं को बता दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम लॉजिस्टिक पर बात करेंगे। विशाल पटेल और उनकी टीम रहेगी और कोई नहीं रहेगा। उसके बाद फूड के संबंध में चर्चा होगी, जिसमें संजय शुक्ला और उनकी टीम रहेगी। इसके बाद प्रचार-प्रसार पर बात होगी। सब लोग इकट्‌ठा होकर नहीं बैठेंगे। इसके बाद वे अंदर बंद कमरे में बैठक करने के लिए चले गए।

गुड्‌डू से बोले दिग्विजय…कुछ देर रूकना पड़ेगा

लॉजिस्टिक के संबंध में बंद कमरे में बैठक की तैयारी शुरू हो गई थी। दिग्विजय सिंह सहित रामेश्वर नीखरा, अरुण यादव, सीपी शेखर, सचिन यादव, विशाल पटेल को इस संबंध में शामिल होना था। दिग्विजय पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि जिसका काम है वही बैठक में रहेंगे। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद गुड्‌डू कमरे में दाखिल हो गए। इस पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें टोक दिया और कहा कि गुड्‌डू कुछ देर रूकना पड़ेगा। इसके बाद गुड्‌डू वापस बाहर जाकर हॉल में बैठ गए। बता दें कि सांवेर विधानसभा से गुड्‌डू अपनी बेटी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे है। उनकी बेटी रीना बौरासी सेतिया सांवेर में सक्रिय है। गुड्‌डू के बेटे अजीत भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आलोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

बंद कमरे में बैठक के पहले मौजूद दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेता।

Exit mobile version