अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मैं, राहुल और प्रियंका इस्तीफे के लिए तैयार, CWC की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी

Share

कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी शिकस्त के कारणों और आगे की रणनीति पर रविवार को यहां चर्चा की। CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है। इस मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पार्टी को लगता है तो हम तीनों इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

मैं, राहुल और प्रियंका इस्तीफे के लिए तैयार, CWC की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी यहां अपने अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम तीनों इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाधी ने कहा कि वो अपने परिवार के सदस्य राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी में अपने पद  त्याग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमने इसे रिजेक्ट कर दिया।

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी मुख्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल हुए।
      
इसमें ‘जी 23’ समूह के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक भी शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हुए। वरिष्ठ नेता ए के एंटनी कोविड 19 से संक्रमित होने के कारण बैठक में मौजूद नहीं हो सके। 
  
इस महत्वपूर्ण बैठक से एक दिन पहले मीडिया के एक हिस्से में खबर आई थी कि गांधी परिवार पार्टी के पदों से इस्तीफे की पेशकश कर सकता है, हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से इस खबर का खंडन करते हुए इसे ‘गलत एवं शरारतपूर्ण’ करार दिया था। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश की है।

राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग    

बता दें कि इस बैठक से पहले, गहलोत, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार और कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी देश के इकलौते नेता हैं, जो पूरे दमखम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर रहे हैं।
      
शिवकुमार ने ट्वीट किया, ”जैसा मैंने पहले कहा है कि राहुल गांधी को तत्काल पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह मेरे जैसे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की इच्छा है।” सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय के निकट एकत्र हुए और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की तथा उन्हें पार्टी की कमान एक बार फिर से सौंपने की मांग की।

हार पर मंथन 

यह अहम बैठक ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सक्रिय रूप से प्रचार नहीं कर रही हैं, प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं। साथ ही, भाई-बहन की जोड़ी पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में भी प्रमुख भूमिका निभाती है। 

CWC की बैठक में जी23 के कुछ नेता बोले- हमारा अपमान बंद हो, वे पार्टी के सदस्य हैं राजनीतिक पर्यटक नहीं

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शामिल ‘G 23’ के कुछ नेताओं ने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कुछ नेताओं ने उनका ‘अपमान’ किया है, जो अब बंद होना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं ने कहा कि वे कांग्रेस के सदस्य हैं, ‘राजनीतिक पर्यटक’ नहीं हैं और हमेशा पार्टी में बने रहेंगे। उनका यह भी कहना था कि पार्टी नेतृत्व को ‘नारद-मुनि’ और ‘अफवाह फैलाने’ वालों के बारे में सजग रहना चाहिए। 

CWC की बैठक में जी23 के कुछ नेता बोले- हमारा अपमान बंद हो, वे पार्टी के सदस्य हैं राजनीतिक पर्यटक नहीं

‘जी 23’ के तीन नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक सीडब्ल्यूसी में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, शर्मा ने बैठक में कहा कि कांग्रेस को हिंदी भाषी क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की जरूरत है और पार्टी को बुनियादी मूल्यों पर आगे चलते हुए सभी तरह की सांप्रदायिकता को नकारना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति को सुधारने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है।

सूत्रों के अनुसार, ‘आनंद शर्मा ने बैठक में सवाल किया कि आखिर हमें जनता खारिज क्यों कर रही है?’ शर्मा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए और चीजें इसी तरह चलती नहीं रह सकतीं। सूत्रों ने बताया कि शर्मा ने कहा कि ‘जी-23’ के नेता पार्टी में सुधारात्मक कदम की बात करते आ रहे हैं, इसके लिए उनका ‘अपमान’ करना बंद होना चाहिए। 

सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस समूह के एक नेता ने कहा, ‘आज हम जब जवाबदेही की बात करते हैं तो हमारे शब्दों को शरारतपूर्ण ढंग से पेश किया जाता है और कुछ नेताओं द्वारा यह दिखाया जाता है कि हम बगावत कर रहे हैं। हम लंबे समय से कांग्रेस के सदस्य रहें हैं और आगे भी रहेंगे।’ सूत्रों के अनुसार, ‘जी-23’ के एक नेता ने कहा, ‘हम राजनीतिक पर्यटक नहीं है। पार्टी नेतृत्व को अफवाह फैलाने वालों के बारे में सजग होना चाहिए।’ आजाद ने कहा कि पार्टी को सामूहिक आत्ममंथन की जरूरत है।

मुकुल वासनिक ने इस बात का उल्लेख किया कि जम्मू से नागपुर तक कांग्रेस के सिर्फ 14 लोकसभा सदस्य हैं, ऐसे में कांग्रेस को जरूरी कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों का विश्वास जीता जा सके। इस समूह के एक नेता ने कहा कि समान विचाराधारा वाले सभी दलों को एक मंच पर आना चाहिए और अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने का प्रयास करना चाहिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें