Site icon अग्नि आलोक

I.N.D.I.A. की कोऑर्डिनेशन कमेटी में 14 मेंबर होंगे:माकपा मेंबर का नाम जुड़ेगा; संकल्प लिया है, मोदी को हटाकर ही दम लेंगे

Share

विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। मीटिंग के दूसरे दिन 1 सितंबर को गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया। बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। अगली मीटिंग (चौथी) दिल्ली में होगी।

यह तस्वीर INDIA गठबंधन के फोटो सेशन के दौरान ली गई।

विपक्ष की मीटिंग खत्म होने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें लालू प्रसाद यादव ने कहा- हमने संकल्प लिया है कि मोदी जी को हराकर ही दम लेंगे।

बैठक में 3 प्रस्ताव पास किए गए

  1. हम अगले लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। राज्यों में सीट बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी।
  2. सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देशभर में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां करेंगे।
  3. अलग-अलग भाषाओं में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम के साथ पब्लिसिटी और मीडिया स्ट्रैटेजी बनाई जाएगी

प्रस कॉन्फ्रेंस में किसने क्या कहा?

उद्धव ठाकरे (शिवसेना- यूबीटी)

मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस अध्यक्ष)

नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री)

अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री)

लालू प्रसाद यादव (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री)

राहुल गांधी (वायनाड से कांग्रेस सांसद)

14 सदस्यीय कमेटी में 1 CM, एक डिप्टी CM, दो पूर्व मुख्यमंत्री
विपक्ष की कमेटी में 1 CM, 1 डिप्टी CM, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 5 राज्यसभा और 2 लोकसभा सांसदों को जगह दी गई है। इसके अलावा लेफ्ट से दो नेताओं को कमेटी में शामिल किया गया है।

कमेटी में झारखंड के CM हेमंत सोरेन (JMM), बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव (RJD)। जम्मू-कश्मीर से दो पूर्व मुख्यमंत्री- उमर अब्दुल्ला (NC) और महबूबा मुफ्ती (PDP) हैं।

पांच राज्यसभा सांसद हैं- केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), संजय राउत (शिवसेना UBT), शरद पवार (NCP), राघव चड्ढा (AAP) और जावेद अली खान (SP)।

लोकसभा के दो सांसद- ललन सिंह (JDU), अभिषेक बनर्जी (TMC)। डी राजा (CPI) और एक सदस्य CPI (M) से शामिल किया गया है। CPI (M) के सदस्य के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

लोगो लॉन्च नहीं हुआ
गठबंधन के लोगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए इसे तीसरी बैठक में लॉन्च नहीं किया गया। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, जिनमें से एक सभी को पसंद आया, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने बाकी हैं। इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा।

यह मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में हुई। मीटिंग में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जैसे-जैसे I.N.D.I.A मजबूत होगा तो उसके सदस्यों पर छापे और गिरफ्तारियां भी बढ़ेंगी। बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेता शामिल हुए थे। इन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं।

आज की मीटिंग के फोटोज…

गठबंधन I.N.D.I.A की यह तस्वीर कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

मीटिंग सुबह 11 बजे से शुरू हुई, इसमें 28 राजनैतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

ग्रुप फोटो सेशन के दौरान आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल लड़खड़ा गए, जिसके बाद डी राजा और प्रकाश करात ने उन्हें सहारा दिया।

फोटो सेशन के दौरान सोनिया गांधी और उद्धव ठाकरे किसी मुद्दे पर चर्चा करते दिखे।

NCP प्रमुख शरद पवार, कपिल सिब्बल और प्रकाश करात।

सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी।

बिहार CM नीतीश कुमार भी मीटिंग की तीसरी बैठक के दूसरे दिन होटल ग्रैंड हयात पहुंचे।

RJD चीफ लालू प्रसाद यादव, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के साथ।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सुबह करीब 10 बजे होटल ग्रैंड हयात पहुंचे।

I.N.D.I.A की मीटिंग के पहले दिन 31 अगस्त को राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को देखकर इस अंदाज में नमस्कार किया।

ये दल हैं I.N.D.I.A. का हिस्सा
गठबंधन में कांग्रेस, TMC, DMK, AAP, JDU, RJD, JMM, NCP (शरद गुट), शिवसेना (उद्धव गुट), SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, RLD, MDMK, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और एमएमके शामिल हैं।

Exit mobile version