Site icon अग्नि आलोक

भोपाल में चल रहा इज्तिमा अंतिम पड़ाव पर, कल से लौटेंगे देश-विदेश के जमाती

Share

भोपाल में ईंटखेड़ी मैदान पर 14 से 17 नवंबर तक चल रहा विश्व प्रसिद्ध आलमी तब्लीगी इज्तिमा अपने तीसरे दिन आध्यात्मिक रौनक के साथ आगे बढ़ा। फजिर की नमाज के बाद मौलाना इलयास साहब ने बयान दिया, जिसमें उन्होंने तौहीद, अल्लाह की कुदरत और इंसान की असल जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कह कि अल्लाह जो चाहता है वो होता है, हमारे चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होता। अगर-मगर से कुछ नहीं बनता। दुनिया की सारी कामयाबियां अल्लाह के हुक्म और हुजूर के तरीकों में रखी गई हैं। उन्होंने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम का जिक्र करते हुए कहा कि अल्लाह वह है जो आग को ठंडा कर देता है, और जब वह पालने पर आता है तो कोई चीज़ उसकी मर्जी के खिलाफ नहीं होती।भोपाल के इज्तिमा को पाकिस्तान के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक सम्मेलन माना जाता है. इ

इज्तिमा 17 नवंबर को होगा संपन्न, प्रशासनिक तैयारियां तेज
इज्तिमा के समापन के साथ ही सोमवार को देश-विदेश से आए लाखों जमाती भारी संख्या में लौटेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने रविवार से ही व्यवस्थाओं को कड़ा कर दिया है। रेल, सड़क और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष प्लान लागू किया गया है।

आज रात 10 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद
भोपाल सीमा से सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश आज रात 10 बजे से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि सोमवार को होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

डेढ़ लाख से ज्यादा जमातियों के पहुंचने की उम्मीद
कल भोपाल जंक्शन पर 1.5 लाख से अधिक जमातियों के आने का अनुमान है। भीड़ को संभालने के लिए 150 आरपीएफ जवान तैनात रहेंगे। मोबाइल यूटीएस काउंटर लगाए जाएंगे । कुछ ट्रेनों में सामान्य कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रेलवे ने साफ कहा है कि स्टेशन पर अव्यवस्था रोकने के लिए जवानों को पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

इन रूट्स पर भारी ट्रैफिक 

पुराने भोपाल से इज्तिमा स्थल की ओर आवागमन करने वाले मागों, जैसे-मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, लांबाखेड़ा से करोंद, भोपाल टॉकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा, भारत टॉकीज, बोगदा पुल आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जनसमुदाय और वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात दबाव रहेगा।

वैकल्पिक व्यावस्था

– एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास से जाएंगे।

– भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफॉर्म 1 की तरफ आ सकेंगे।

-सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल की यात्री बसें 11 मील, मिसरोद, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका, सांची दुग्ध संघ होते हुए आईएसबीटी आएंगी।

Exit mobile version