Site icon अग्नि आलोक

राऊ में हाई टेंशन लाइन के नीचे कटी अवैध नेहरू नगर कॉलोनी

Share

राऊ क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनीयां कटी हुई है जिसमें से एक नेहरू नगर के नाम से राऊ के भूमाफिया ताऊ ने हाई टेंशन लाइन के नीचे ही अवैध कॉलोनी काट दी कॉलोनी में बने मकानों के ऊपर से निकल रहे हजारों वोल्टेज के तारों से यदि हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन रहेगा

इंदौर शहर में जिला प्रशासन सैकड़ो अवैध कॉलोनी और उन कॉलोनीयों को बसाने वाले भूमाफियाओं पर लगातार कार्यवाही कर रहा है इंदौर शहर के आसपास के इलाकों मैं कटी हुई कई कॉलोनी को जिला प्रशासन द्वारा पहले ही सील की कार्यवाही की जा चुकी है इसके बावजूद इंदौर शहर से लगे हुए राऊ क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनियां काटी जा चुकी है जहां कुछ कॉलोनाइजरों ने तो हद ही पार कर दी है जी हां हम बात कर रहे हैं राऊ क्षेत्र की नेहरू नगर कॉलोनी की जो पहले ही अवैध रूप से काटी गई थी परंतु कॉलोनाइजर द्वारा धीरे-धीरे अवैध निर्माण लगातार बढ़ाया जा रहा है जहाँ अब यह कॉलोनी राऊ क्षेत्र से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के नीचे भी बस गई है इस हाई टेंशन लाइन मैं हजारों वोल्टेज का करंट दौड़ रहा है और भूमाफियाओं द्वारा निचे बेखौफ होकर कई मकानों के निर्माण कर दिए गए और इन मकानों को मासूम और इस खतरे से अनजान लोगों को किराए पर सौंप दिए गए हैं जहां इन किरायेदारों पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है और वह उससे बेखबर है जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर इस पूरे मामले पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना चाहिए

खसरा क्रमांक 1051 पर बसी है नेहरू नगर कॉलोनी जिस पर जमीन मालिक का नाम लोकेश पाटीदार आ रहा है पास ही से शासकीय नाला भी गुजर रहा है

राऊ क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के नीचे कटी हुई नेहरू नगर कॉलोनी खसरा क्रमांक 1051 पर बसी हुई है जिसके पास से शासकीय भूमि (नाला ) की जमीन भी मौजूद है अब पटवारी महोदय को मौके पर जाकर निरीक्षण भी करना चाहिए क्योंकि सूत्रों के अनुसार भूमाफियाओं का शासकीय भूमि पर भी कब्जा हो सकता है

Exit mobile version