Site icon अग्नि आलोक

*IMD का अलर्ट:बंगाल की खाड़ी से उठ रहा खतरा, दिल्ली में डेंजर मोड पर यमुना, पंजाब में स्थिति भयावह*

Share

दिल्ली-NCR डूबा, पंजाब-राजस्थान में बाढ़ और डोडा में लैंडस्लाइड से दहशत

उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से बुरा हाल है. दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. साथ ही पंजाब में बाढ़ से स्थिति खराब है. 40 के करीब लोग और सैकड़ों मवेशियों की बाढ़ से मौत हो चुकी है. वहीं, हरियाणा, गुजरात के साथ कई उत्तरी भारत के राज्यों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से स्थिति काफी भयावह है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार हो रहे भारी जलप्रवाह ने जलस्तर को 207.48 मीटर तक पहुंचा दिया है. यह 1963 के बाद दर्ज तीसरा सबसे ऊंचा स्तर है. करीब 12,000 लोगों को अब तक निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. 

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर और डिप डिप्रेशन का रास्ता बदल गया है. पहले इसकी वजह से मध्य भारत और उत्तर के मैदानी इलाकों में बारिश होती थी. मगर, फिलहाल इससे गुजरात, दक्षिण राजस्थान, उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिणी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

पंजाब में बाढ़ का कहर, 1.71 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल स्वाहा

 पंजाब भीषण बाढ़ ने कहर बरपाया है. बाढ़ के कारण 23 जिलों के 1902 गांव प्रभावित हुए हैं. वहीं, 15 ज़िलों की 3.84 लाख से अधिक आबादी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. प्रभावित आबादी को ठहराने के लिए राज्य में 29 और कैंप स्थापित किए गए हैं. इस समय 196 राहत कैंप प्रभावित लोगों के लिये विभिन्न स्थानों पर जारी हैं. बाढ़ की लजह से 1.71 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. सबसे अधिक प्रभावित ज़िलों में गुरदासपुर, अमृतसर, फाज़िल्का, फिरोज़पुर, कपूरथला और मानसा शामिल हैं.

पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर: अब तक 9 जिले बाढ़ की चपेट में, 1312 गांव प्रभावित

पंजाब में कुछ दिनों पहले आई से अब तक स्थिति सेभल नर्ही पाई है बल्कि और गंभीर बनते जा रहें है। अब तक सूबे के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। इसको लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान से बातचीत की। फोन पर हुई बातचीत के दौरान राज्यपाल और CM ने गृह मंत्री को मौजूदा हालात और बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव व राहत कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। शाह ने आश्वासन दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। आज पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगर पहाड़ों में तेज बारिश होगी तो रावी, ब्यास और सतलुज नदी के पानी से और नुकसान हो सकता है। भाखड़ा डैम में जलस्तर खतरे के निशान 1680 फीट से 6 फीट ही कम रह गया है। इसके चलते डैम के फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए गए हैं। 

वहीं, सुखना लेक से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके बाद घग्गर का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद जीरकपुर व पटियाला में अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर के अजनाला में भी रावी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। लुधियाना में रात से हो रही बारिश के बाद चौड़ा बाजार के करीब में जर्जर इमारत गिर गई। बारिश से जालंधर व लुधियाना जिलों के कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर चुका है। लुधियाना में 4 गाड़ियों पर दीवार गिर गई। इससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अमृतसर के घोनेवाला में धुस्सी बांध टूटने से आसपास का 15 किलोमीटर का इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। अजनाला कस्बे तक पानी पहुंचने के कारण प्रशासन अलर्ट पर है। अमृतसर एयरपोर्ट से अजनाला की दूरी केवल 10 किलोमीटर है।

कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में बाढ़ का असर दिल्ली तक दिखा. यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. लोहे वाले पुल तक पानी पहुंचा. कई निचले इलाकों में घर और बाजार डूब गए. यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, मजनू का टीला खाली कराए गए. एनडीआरएफ ने नावों से रेस्क्यू किया. राहत कैंपों में भोजन और दवाइयों की व्यवस्था की गई. ट्रैफिक डायवर्जन लगा. आउटेर रिंग रोड और लोहे के पुल के आसपास भारी जाम रहा. वहीं जम्मू कश्मीर के डोडा में पहाड़ खिसका. एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा. डोडा से उधमपुर रोड बंद हुई. कई गांवों का संपर्क टूटा. प्रशासन ने मलबा हटाना शुरू किया. लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील हुई. दिल्ली से लगे यूपी में भी यमुना ने तबाही मचाई. गाजियाबाद और नोएडा के कई गांवों में पानी घुसा. सेक्टर 135 के पास फार्महाउस और नर्सरियां डूब गईं. किसानों की धान और बाजरा की फसल खराब हुई. लोग टेंटों में शिफ्ट हुए. कीटनाशक छिड़काव कराया गया. हरियाणा के फरीदाबाद में हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने के बाद 25 से ज्यादा गांव डूबे. पुलिस और प्रशासन ने नाव और ट्रैक्टर से लोगों को स्कूलों में शिफ्ट किया. सतर्क रहने की सलाह दी गई. राजस्थान में हालात बिगड़े. जयपुर के कई गांव टापू बने. ट्रैक्टर से ही आवाजाही हो पाई. पीने के पानी का संकट हुआ. कोटखावदा में हैंडपंप तक डूब गए. सड़कों से पानी निकालने के लिए कहीं सड़क काटनी पड़ी. अजमेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कई दफ्तरों में पानी घुसा. बाजार जलमग्न हुए. दौसा में मुरेल नदी उफान पर रही. न्यूज18 की टीम भी पानी में फंसी. प्रशासन, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस राहत में लगे. मध्यप्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा उफनी. घाट और मंदिर जलमग्न हुए. होमगार्ड की तैनाती हुई. लोगों को नदी से दूर रहने को कहा गया. एसडीआरएफ ने फंसे लोगों को निकाला. दाउदखेड़ी में शिक्षकों की बस को रेस्क्यू किया गया. पंजाब में रावी और ब्यास के उफान से गुरदासपुर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नाव और ट्रैक्टर से दौरे पर गए. किसानों से मिले. नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र की टीमें तैनात हुईं. राजनीतिक मोर्चे पर बिहार बंद के दौरान एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. कई जगह झड़प हुई. मुंबई में हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप को लेकर विवाद भड़का. कहा गया कि घर सिर्फ मुस्लिमों को बेचे जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा हुआ. बीजेपी विधायकों की मार्शलों से धक्का मुक्की हुई. विधायकों को बाहर निकाला गया. उत्तर प्रदेश में कई घटनाएं सुर्खियों में रहीं. आगरा में अपहरण की वारदात का खुलासा हुआ. कार की डिक्की से शख्स को जिंदा निकाला गया.

Exit mobile version