राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में पिछले साल का बजट पढ़ते रहे। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विधानसभा में पुराना बजट पढ़ा गया। गलती पकड़ में आने पर मंत्री महेश जोशी ने गहलोत को स्पीच रोकने को कहा। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार रोकनी पड़ी। हालांकि इस गलती के लिए गहलोत ने माफी भी मांगी।
गहलोत ने कहा,’ह्यूमन एरर से एक पेज लग गया था। जो कुछ हुआ उसके लिए सॉरी फील करता हूं।’ गहलोत ने ये भी कहा कि ऐसी गलतियां वसुंधरा राजे के CM रहने के दौरान भी हुई है। इसके जवाब में राजे ने कहा,’जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना चेक किए 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है?’
उधर, पाकिस्तान 57 हजार करोड़ के पैकेज को लेकर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के साथ कोई डील फाइनल नहीं कर पाया। IMF के साथ 10 दिनों से जारी बातचीत बेनतीजा रही। उधर, फाइनेंस सेक्रेटरी हामेद याकूब शेख ने कहा कि डील के पहले के सभी जरूरी मुद्दों पर सहमति बना ली गई है। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि ये कौन से मुद्दे थे जिन पर सहमति बनाई गई है।
अशोक गहलोत विधानसभा में कुछ देर तक पुराना बजट पढ़ते रहे। जब गहलोत ने दो पॉइंट्स हूबहू पढ़े तो यह देख सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने CM के कान में बोला। इसी बीच विपक्ष के नेता और उपनेता ने सवाल उठाया कि CM पुराना भाषण पढ़ रहे हैं और बजट लीक हो गया है। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ा गया हो और इस पर जोरदार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार रोकनी पड़ी। CM गहलोत बजट भाषण के लिए जब तीसरी बार खड़े हुए तो माफी मांगी। उन्होंने कहा- जो कुछ हुआ उसके लिए सॉरी फील करता हूं।
विपक्षी सदस्य भारी हंगामा करते हुए सदन के वेल में आ गए थे। विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पुराना बजट पढ़ा है। भारी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को तलब किया और अफसरों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।
गहलोत बोले- बजट भाषण में एक एक्स्ट्रा पेज लग गया
दोबारा सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो CM अशोक गहलोत ने सफाई दी। कहा, ‘बजट भाषण की इस कॉपी में फर्क हो तो बताइए। एक एक्स्ट्रा पेज लग गया गलती से। मैं एक पेज गलत पढ़ने लग गया। लीक होने का सवाल कहां से आ गया?’
इस पर भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। BJP CM के माफी मांगने पर अड़ी रही। सदन की कार्यवाही दोबारा स्थगित करनी पड़ी।
राजस्थान में पहली बार बजट भाषण के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित की गई, पहली करीब आधे घंटे के लिए, फिर 15 मिनट के लिए। दैनिक भास्कर ने इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत की तो वह शेर पिछले भाषण में नहीं था, लेकिन इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा पिछले साल ही की गई थी।
2022 के बजट भाषण का अंश, जिसमें इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना और मनरेगा के तहत रोजगार के 125 दिन करने की घोषणा की गई थी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बजट की जो भूमिका बनाई थी, वह नई थी।
जब गहलोत ने दो पॉइंट्स हूबहू पढ़े तो यह देख सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने CM के कान में बोला। इसी बीच विपक्ष के नेता और उपनेता ने सवाल उठाया कि CM पुराना भाषण पढ़ रहे हैं और बजट लीक हो गया है। इस पर हंगामा शुरू हो गया। BJP विधायकों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने लगा तो स्पीकर ने 11 बजकर 12 मिनट पर आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
स्पीकर बोले- आज जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण
दोबारा सदन शुरू होने पर स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि जो कुछ घटनाक्रम हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, उसमें हमने पास्ट में पता लगाया। CM ने जो भाषण दिया है, वह ठीक नहीं होगा। आज की घटना से आहत हुए हैं। मानवीय भूल होती रहती है। इस अनहोनी घटना के लिए जो सारी कार्यवाही हुई है, उसे निरस्त करता हूं। 11 बजे से 11:42 तक की पूरी घटना को विधानसभा की कार्यवाही से निकाल दिया गया है।
2. हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर SC ने मांगा जवाब, बेंच ने सेबी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे
सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) और केंद्र सरकार से पूछा कि भविष्य में निवेशकों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। अदालत ने निवेशकों के हितों के चिंता जाहिर की।
अदालत ने SEBI की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वे इस मामले पर पूरी जानकारी के साथ 13 फरवरी को आएं। अदालत ने रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने का प्रस्ताव भी रखा। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। इस रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी।
3. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, हिमाचल में 176 सड़कें बंद, जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे चार नेशनल हाईवे समेत 176 सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के 470 बिजली और 10 पानी सप्लाई प्लांट ठप हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट और पहाड़ी-मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगह पर बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।
इधर, जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड से कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र 270 KM लंबा नेशनल हाईवे नंबर वन ब्लॉक हो गया है। चट्टानें गिरने से NH-1 पर पंथियाल कैफेटेरिया मोड़ और दलवास के पास 200 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं। हालांकि मलबा हटाने का काम लगातार जारी है।
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी से मकानों की छतों पर सफेद चादर बिछ गई है।
लाहौल-स्पीति में शून्य से 3.5 डिग्री नीचे तापमान
हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और किन्नौर में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति में सबसे कम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
हिमाचल के दूसरे इलाकों में भी पारा बेहद नीचे बना हुआ है। कुकुमसेरी में शून्य से 1.3 डिग्री, किन्नौर के कल्पा में -0.4 डिग्री, नारकंडा में माइनस 0.2 डिग्री, कुफरी में 2.2 डिग्री, मनाली में 2.6 डिग्री, डलहौजी में 1.9 डिग्री और शिमला में तापमान 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश
हिमाचल प्रदेश में मध्यम और निचली ऊंचाई वाली पहाड़ियों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यहां मनाली में 38 मिमी, सियोबाग में 15 मिमी, चंबा में 11 मिमी, भुंतर में 10.5 मिमी, सराहन में 7 मिमी, रिकांग पियो में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। धर्मशाला, शिमला, पालमपुर, मंडी, बिलासपुर, कुफरी में भी बारिश हुई है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया विंटर गेम्स से पहले गुलमर्ग पहुंचे थे, यहां उन्होंने बर्फबारी के बीच क्रिकेट खेला।
देशभर में मौसम कैसा रहा, जानने के लिए भास्कर की ये खास खबरें भी पढ़ें…
हिमाचल में बर्फ का कोल्ड अटैक शुरू, बर्फबारी के साथ चल रही तूफ़ानी हवा
हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिला लाहौल स्पीति में एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। चारों और से बर्फ से लकदक शीत मरुस्थल बन चुके हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला स्पीति में बर्फ का कोल्ड अटैक हो रहा है।
MP में 13 फरवरी से फिर ठंड, दो दिन बढ़ेगा, फिर घटेगा पारा; पहाड़ों में बर्फबारी का असर
मध्यप्रदेश में हल्की ठंड का दौर एक बार फिर लौटेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले दो दिन तक दिन-रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी, लेकिन 13 फरवरी से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होगी। पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिखाई देगा।
हिमाचल में खराब मौसम को लेकर अलर्ट, आज-कल होगी भारी बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर ऊंचे इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में परसो भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में परसो मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
इस बार भी बेतहाशा गर्मी, टूट सकते हैं पिछले रिकॉर्ड, हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी क्लाइमेट चेंज के कारण
उत्तर भारत में हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी देश में लू और बेहिसाब गर्मी पड़ सकती है। खासकर उत्तर भारत में दिल्ली समेत अन्य गर्म रहने वाले इलाकों में बेतहाशा गर्मी पड़ सकती है। पिछली बार दिल्ली में 25 अप्रैल को पारा 122 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वैसे ही इस बार भी रिकाॅर्ड टूट सकता है
4. देश में पहली बार लिथियम मिला, जम्मू-कश्मीर के रियासी में 59 लाख टन का भंडार
देश में पहली बार लिथियम के भंडार मिले हैं। जम्मू के रियासी जिले में मिली लिथियम साइट की कैपिसिटी 59 लाख टन है। इस साइट को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने खोजा है। लिथियम एक रेअर अर्थ एलिमेंट है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल-लैपटॉप और इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है। भारत लिथियम, निकिल और कोबाल्ट के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।
2020 से भारत लिथियम इम्पोर्ट करने के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर रहा। भारत अपनी लिथियम-ऑयन बैटरियों का करीब 80% हिस्सा चीन से मंगाता है। भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अर्जेंटीना, चिली, ऑस्ट्रेलिया और बोलिविया जैसे लिथियम धनी देशों की खदानों में हिस्सेदारी खरीदने पर काम कर रहा है।
5. पाकिस्तान को कर्ज दिए बिना लौटी IMF टीम, फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 9 साल में सबसे कम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ (फाइल फोटो)
पाकिस्तान 57 हजार करोड़ के पैकेज को लेकर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के साथ कोई डील फाइनल नहीं कर पाया। हालांकि पाकिस्तान की फाइनेंस मिनिस्ट्री को अभी भी उम्मीद है कि वो जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे। इस बीच IMF की टीम के हेड नेथन पोर्टर ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री को फिलहाल कोई भी ऐलान करने से मना किया है।
IMF की टीम ने कहा कि जब तक वो वॉशिंगटन में अपने हेडक्वार्टर से डील को फाइनल नहीं करवा लेते हैं तब तक इसे लेकर कुछ नहीं कहा जाए। पाकिस्तान के पास अब केवल 3 बिलियन डॉलर का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व बचा है। जो पिछले 9 सालों में सबसे कम है।ये रिजर्व पिछले 18 महीनों से लगातार घट ही रहा है। इससे पाकिस्तान के पास इंपोर्ट की जाने वाली चीजों के लिए पैसों की कमी हो रही है।
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- इंडिया में BBC बैन करने की याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट बोला- सेंसरशिप नहीं लगा सकते, हमारा वक्त बर्बाद न करें
- 8 साल में 40% बढ़ी भारत की न्यूक्लियर पावर कैपेसिटी:सरकार ने राज्यसभा में बताया, 2021-22 में प्रोडक्शन 47,112 मिलियन यूनिट पहुंचा
- मोदी ने शेयर किया मुंबई का नजारा: वंदे भारत ट्रेन के लोकार्पण में आए थे, VIDEO पोस्ट करके लिखा- Hello again Mumbai
- सूरज का बड़ा हिस्सा टूटा:नासा के जेम्स वेब टेलिस्कोप में कैद हुआ VIDEO, कम्युनिकेशन पर असर पड़ने की आशंका
- तुर्किये-सीरिया में 22 हजार से ज्यादा मौतें: तुर्किये में कभी भी आ सकता है 7 तीव्रता का भूकंप, जमीन के भीतर हलचल बढ़ी

