Site icon अग्नि आलोक

इमरान को 3 साल जेल: 5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पूर्व पाक PM

Share

लाहौर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। लाहौर पुलिस ने PTI चेयरमैन को उनके जमान पार्क स्थित घर से अरेस्ट किया। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद लाया जा रहा है। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अगले 5 साल तक वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कोर्ट ने पूर्व पाकिस्तानी PM पर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

इमरान की पार्टी PTI के मुताबिक, खान को लाहौर की कोट लखपत जेल ले जाया गया है। फैसले के वक्त कोर्ट ने कहा- PTI चेयरमैन इमरान ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी थी। वो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। अदालत ने शनिवार को सुनवाई के बाद 12:30 बजे तक फैसला रिजर्व कर लिया था।

लाहौर में इमरान खान को जमान पार्क स्थित घर से कोट लखपत जेल ले जाते पुलिसकर्मी।

गिरफ्तारी पर इमरान खान ने कहा- मैं देश के लिए संघर्ष कर रहा
इमरान खान ने गिरफ्तारी के बाद अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें खान ने बताया है कि उन्हें गिरफ्तारी की पहले से ही जानकारी थी। इसलिए उन्होंने वीडियो को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था।खान ने कहा है कि वो देश को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

खान ने अपने समर्थकों से कहा- मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप चुप नहीं बैठें। जो संघर्ष मैं कर रहा हूं वो मेरे लिए नहीं है। ये देश के लिए है। आप के बच्चों के भविष्य के लिए है। खान ने कहा कि अगर आप अपने हकों के लिए नहीं खड़े होंगे तो आप गुलामी की जिंदगी जीएंगे।

गिरफ्तारी के बाद इमरान खान ने वीडियो शेयर किया है।

लाहौर हाईकोर्ट पहुंची इमरान की पार्टी
इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ PTI ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। तहरीक-ए-इंसाफ के नेता उमर खान नियाजी ने लाहौर हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। दायर याचिका में आईजी पाकिस्तान के पंजाब, सीसीपीओ लाहौर और अन्य को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में कहा है कि इमरान खान को पुलिस ने अवैध तरीके से हिरासत में लिया था।

साथ ही कहा कि इमरान खान का अपहरण किया गया है। फैसला आने से पहले खान ने मामले की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन दोनों ही अदालतों ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पूरी होने से पहले वो इसमें दखल नहीं देंगे।

तस्वीर में इमरान खान पत्नी बुशरा बीबी के साथ नजर आ रहे हैं। (फाइल)

पत्नी बुशरा भी आरोपी

जिन तोहफों को इमरान ने बेचा था उनमें एक बेशकीमती घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स वॉच शामिल थीं।

अब तोशाखाना केस को तफ्सील से समझिए

तस्वीर जनवरी 2019 की है। फोटो में गवर्नर तबुक प्रिंस फहद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने तत्कालीन PM इमरान खान को ‘गोल्ड कलाश्निकोव’ का तोहफा और गोलियां भेंट की थीं।

तोशाखाना का नियम क्या है

अल-कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार हो चुके हैं इमरान

Exit mobile version