अग्नि आलोक

*4 दिन में है यूपीएससी मेंस परीक्षा  22 अगस्त 2025 से ,एकदम फाइनल तैयारी के टिप्स*

Share

यूपीएससी मेंस परीक्षा 22 से 31 अगस्त 2025 के बीच होगी. यूपीएससी सीएसई सिर्फ ज्ञान की परीक्षा नहीं है. यह धैर्य, मानसिक शक्ति और संतुलन की भी परीक्षा है. जैसे-जैसे एग्जाम डेट करीब आती है, उम्मीदवारों का स्ट्रेस भी बढ़ता जाता है. कई बार फाइनल तैयारी के समय घबराहट, स्ट्रेस और कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है. लगातार पढ़ाई और नोट्स का रिवीजन करते-करते मन थकने लगता है और शारीरिक थकान भी महसूस होने लगती है.

यूपीएससी मेंस की तैयारी करते समय सही रणनीति अपनाकर स्ट्रेस कम कर सकते हैं. इस दौर में सबसे ज्यादा जरूरी है- फोकस बनाए रखना, अपनी तैयारी पर भरोसा करना और मेंटल और फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखना. यूपीएससी एग्जाम सेंटर में आपकी परफॉर्मेंस सिर्फ पढ़ाई पर ही नहीं, बल्कि मेंटल और फिजिकल एनर्जी ऊर्जा पर भी निर्भर करती है. जानिए यूपीएससी मेंस से पहले, आखिरी के कुछ दिनों में स्ट्रेस कम करके अपना ख्याल कैसे रखें.

यूपीएससी मेंस 2025 की फाइनल तैयारी को ‘मैरथॉन का आखिरी पड़ाव’ कहा जा सकता है. इस समय तेज दौड़ने के बजाय बैलेंस्ड तरीके से एनर्जी को बचाना जरूरी है. कई उम्मीदवार इस समय दिन-रात पढ़ाई करते हैं. इससे नींद की कमी, माइग्रेन या स्ट्रेस जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. वहीं, कुछ लोग परीक्षा डेट करीब आते ही तुलना, रिजल्ट की चिंता और ‘क्या मैं पास हो पाऊंगा?’ जैसे सवालों से स्ट्रेस महसूस करते हैं. आखिरी चरण में ‘स्मार्ट प्रिपरेशन’ के साथ ‘सेल्फ-केयर’ को भी प्रायोरिटी देना जरूरी है.

1. टाइम मैनेजमेंट और रिवीजन स्ट्रैटेजी

2. टॉप पर रखें मेंटल हेल्थ

3. फिजिकल हेल्थ और फिटनेस का भी रखें ध्यान

4. आखिरी समय पर फोकस कैसे बनाएं?

5. कॉन्फिडेंस कैसे बनाकर रखें?

Exit mobile version