अग्नि आलोक

*छतरपुर जिले में तिरंगे के ऊपर लगा दिया बीजेपी का झंडा, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार तो BJP नेता ने दिखाई सत्ता की हनक*

Share

छतरपुर जिले के बीजेपी कार्यालय पर भाजपा के झंडे के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लगा है। 15 अगस्त बीत जाने के 1 दिन बाद भी नहीं हटाया गया। तेज बारिश में जब कुछ राहगीर वहां से निकले तो उन्होंने देखा तो इसकी सूचना उन्होंने पत्रकारों को दी। मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने जब इसे अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो बनाता देख वहां मौजूद बीजेपी का पूर्व पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष छबि लाल पटेल पत्रकारों को धमकी देने लगा। उसने कहा कि जहां खबर चलानी है चलाओ, हमें कोई फर्क नही पड़ता।

इस घटना के कुछ देर बाद आनन-फानन में बीजेपी ने कार्यालय से झंडा उतरवा लिया। इस मामले को लेकर जब बीजेपी जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी के काम से बाहर हैं। राष्ट्रीय ध्वज के साथ बीजेपी का झंडा किसने लगाया यह पता करते हैं। जिसने भी ऐसा किया है, उस पर पार्टी कार्रवाई करेगी। उन्होंने आग कहा कि जहां तक पूर्व जिला अध्यक्ष छबि लाल पटेल की बात है तो उन्हें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए थी। पत्रकार अपना काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि छबि लाल पटेल खुद को पार्टी के बड़े नेताओं का नजदीकी बताता है। कई बार पार्टी के कार्यकर्ताओं से बहस कर चुका है। ऐसे में बीजेपी का यह नेता न सिर्फ पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रहा है, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होने पर भी खबर बनाने गए पत्रकारों को धमकी दे रहा है।

Exit mobile version