करनाल
हरियाणा में भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजी। यहां किसानों ने टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी रास्तों को बंद कर दिया था। लाठीचार्ज में कई किसानों का सिर फूटा और खून बहा। वहीं पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेतों में भाग गए।
लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूट गए, ऐसे ही एक घायल किसान को संभालते लोग।
पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुआ किसान दर्द से कराहता हुआ।
सड़क पर लेटा हुआ पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान।
हाईवे जाम करने पर किसानों पर लाठियां भांजती पुलिस।
पानीपत टोल प्लाजा जाम करते किसान और मौके पर तैनात पुलिस।
हिसार-दिल्ली हाईवे पर रामायण टोल पर किसानों ने जाम लगाया।
शाहबाद के पास हाईवे जाम करते किसान।
भिवानी में कितलाना टोल प्लाजा जाम करते किसान।
रोहतक दिल्ली हाईवे पर खरावड़ बाईपास तथा रोहद्द टोल पर जाम लगाते किसान।
सुरेवाला मोड़ हिसार में हाईवे जाम करते किसान।
रोहतक में मकड़ौली टोल जाम करते किसान।
किसानों ने हाईवे जाम करने शुरू किए
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर हिसार-दिल्ली हाईवे पर किसानों ने रामायण टोल जाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने वाहनों को खरड़ और रामायण की तरफ डाइवर्ट करना शुरू किया है। इधर, करनाल में जींद चौक, बसताड़ा टोल, निसिंग और जलमाना गांव में जाम लगा दिया गया है। रोहतक में मकड़ौली टोल पर किसानों ने जाम लगाया।
नरवाना में बदोवाल टोल प्लाजा भी किसानों ने जाम कर दिया है। जिले कैथल के NH-152 पर तितरम मोड़, कैथल से चीका मार्ग पर भागल गांव, पटियाला मार्ग पर हांसी-बुटाना नहर पर चीका में किसानों ने जाम लगाया। फतेहाबाद के ढाणी गोपाल चौक पर किसानों द्वारा रोड जाम किया गया। जींद-करनाल हाईवे भी जाम किया गया। अलेवा में किसानों ने जाम लगाया। भिवानी में कितलाना टोल पर किसानों ने जाम लगाया।
सिरसा में किसानों ने रोड जाम करने शुरू किए। अंबाला में किसानों ने नेशनल हाईवे जाम किया। अमृतसर-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आनन-फानन में पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। फतेहाबाद में नेशनल हाईवे-9 बायपास पर किसानों ने लगाया जाम। रतिया में बुढलाडा रोड को किसानों ने जाम किया।
