Site icon अग्नि आलोक

लखनऊ महापंचायत में टिकैत बोले- हम जाने वाले नहीं:MSP पर बात करे सरकार; योगेंद्र यादव ने कहा- UP में बंगाल वाला इंजेक्शन लगाएंगे

Share

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में सोमवार को किसान महापंचायत हुई। इसमें लखीमपुर हिंसा का मुद्दा प्रमुखता से उठा गया। मंच पर हिंसा में मृत किसानों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। योगेंद्र यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अहंकार की बीमारी लगी है। इसका इलाज जनता ही करती है। बंगाल ने छोटा सा इंजेक्शन दिया था। अब सबसे बड़ा इंजेक्शन लगाना पड़ेगा और वह उत्तर प्रदेश का चुनाव होगा।

वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार मंत्री अजय मिश्र टेनी को हीरो बनाना चाहती है। उसको हम आगरा की जेल में हीरो बनाएंगे। उसने किसानों की हत्या की, वह भी आतंकवादी है। टिकैत ने कहा कि सरकार MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) गारंटी कानून और अन्य मुद्दों पर बातचीत कर ले, नहीं तो हम जाने वाले नहीं है। आने वाले 17 कानून हमारे टारगेट हैं। 26 को हमारा ट्रैक्टर मार्च का प्रोग्राम है। 29 से 2 दिसंबर तक कानून वापस होगा। हम मुकदमों का हिसाब लेकर गांव नहीं जाना चाहते हैं। हम दिल्ली में ही हिसाब कर गांव जाएंगे। सरकार और एलआईयू के लोग बता दें कि हम बातचीत के जरिए हल चाहते हैं।

महापंचायत में राकेश टिकैत व अन्य नेता।

टिकैत ने और यह कहा

महापंचायत में किसानों ने कहा कि हम लखनऊ पंचायत करने पहुंचे तो योगी जी गोरखपुर चले गए।

अपडेट्स…

मंच पर सभी बड़े किसान नेता पहुंच चुके हैं।

एक साल में जितने घटनाक्रम हुए, उस पर बात करे सरकार
इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि एक साल में जितने भी घटनाक्रम हुए उन पर सरकार बात करे और एक स्पष्ट पत्र जारी करे। ये आज देश की संपत्ति, मंडियों की जमीनों को बेच रहे हैं, उस पर कौन बात करेगा। ये आंदोलन एक साल से चल रहा है। ये आंदोलन सिर्फ तीन कृषि कानून पर नहीं है, इसके साथ MSP और बिजली अमेंडमेंट बिल भी है। जब तक बातचीत नहीं होगी तब तक किसान वापस नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि उन किसानों का क्या जो आंदोलन में शहीद हो गए? शहीद किसानों के लिए स्मारक बनवाया जाए। गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त किया जाए। सरकार से टेबल पर बैठकर बातचीत के बाद ही घर वापसी होगी।

राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि CAA कानून वापसी हो वरना यूपी को शाहीन बाग बना देंगे। टिकैत ने कहा कि ओवैसी और भाजपा के बीच चाचा-भतीजा वाली बॉन्डिग है। उन्हें इस बारे में टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए, वे सीधे पूछ सकते हैं।

200 से ज्यादा किसान संगठन शामिल
बताया जा रहा है कि इस आंदोलन में अब तक छोटे-बड़े दौ सौ से ज्यादा किसान संगठन शामिल हैं। सभी लोग संयुक्त किसान मोर्चा के तहत एक मंच पर आ चुके हैं। रैली में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों के लोग शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

Exit mobile version