Site icon अग्नि आलोक

मंदसौर जिला पंचायत में CEO ऋषभ गुप्ता को सौंपी जिम्मेदारी, IAS भव्या मित्तल अब अपर आयुक्त नगर निगम होंगी

Share

इंदौर

शिवराज सरकार ने 29 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है। ये अफसर जिला पंचायतों व जिलों में अपर कलेक्टर व SDO (राजस्व) पदस्थ थे। इस तबादले में एक बार फिर से इंदौर स्मार्ट सिटी का सीईओ बदल गया है। इंदौर स्मार्ट सिटी में CEO शीलता पटले को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। वहीं, उनके स्थान पर मंदसौर जिला पंचायत में CEO ऋषभ गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस भव्या मित्तल को अपर आयुक्त नगर निगम पदस्थ किया गया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों की नई पदस्थापना की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर शाम 3 अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक 8 जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को बदला गया है। लिस्ट में पटले का नाम भी शामिल था, जो मैटरनिटी लीव पर हैं। इससे पहले स्मार्ट सिटी का चार्ज अपर आयुक्त संदीप सोनी संभाल रहे थे। इसके पहले अदिति गर्ग के सीईओ बनने के बाद वे भी मेटरनिटी लीव पर गई थीं, तब भी सोनी के पास स्मार्ट सिटी का प्रभार था। इसके साथ ही 2014 बैच की ही आईएएस भव्या मित्तल को अपर आयुक्त नगर निगम पदस्थ किया गया है। वे पूर्व में इंदौर में एसडीएम रह चुकी हैं। अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव के उज्जैन तबादले के बाद इंदौर में एक अपर आयुक्त का पद रिक्त हो गया था।

तबादला लिस्ट…

Exit mobile version