अग्नि आलोक

*मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश, भोपाल और इंदौर में गर्मी,5 शहरों का पारा 43 पार*

Share

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ली। कई शहरों में बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले गिरे। भोपाल और इंदौर में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

 मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। वहीं कुछ जिलों में गर्मी ने तेज असर दिखाया। इंदौर और भोपाल खूब तपे। उज्जैन-रतलाम समेत 5 शहरों में पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

इन जिलों में बारिश

गुरुवार दोपहर को डिंडोरी, अनूपपुर, कटनी, उमरिया, सिवनी, मैहर, बालाघाट और पांढुर्ना में बारिश हुई। मैहर और डिंडोरी में ओले भी गिरे।

इन जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना

शुक्रवार को पन्ना, मंडला, छिंदवाड़ा, शहडोल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, उज्जैन और राजगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इंदौर-भोपाल समेत 5 शहरों में पारा 43 पार

MP के कुछ जिलों में बारिश हुई तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मई के पहले ही दिन शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, गुना, नरसिंहपुर में पारा 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया।

शाजापुर – 43.7 डिग्री

रतलाम – 43.6 डिग्री

उज्जैन – 43.4 डिग्री

नरसिंहपुर – 43.2 डिग्री

गुना – 43.2 डिग्री

भोपाल – 42.5 डिग्री

मई के पहले हफ्ते में बारिश-ओले, फिर सताएगी गर्मी

मध्यप्रदेश में मई में भीषण गर्मी पड़ेगी। पिछले 10 सालों के आंकड़े देखें तो यूपी और राजस्थान बॉर्डर से जुड़े MP के जिलों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच जाता है। हालांकि मई के पहले हफ्ते में कुछ जिलों में गरज-चमक के बारिश की संभावना है।

Exit mobile version