Site icon अग्नि आलोक

MP में शादी, दूल्हा-दुल्हन पर FIR:बगैर अनुमति की शादी में बुला ली भीड़, धूम-धड़ाके के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को हवा में उड़ाया

Share

जबलपुर

कोरोना का प्रकोप जारी है। नए संक्रमितों के आने और मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में भी कुछ लोग शादी के धूम-धड़ाके में गाइडलाइन को ताक पर रख रहे हैं। बिना अनुमति शादी में भीड़ जुटाने और बगैर मास्क मिलने पर पुलिस ने यहां दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार छोटी ओमती गीता भवन में शादी समारोह की सूचना मिली थी। बेलबाग पुलिस यहां पहुंची और कोरोना उल्लंघन में कार्रवाई करते हुए भीड़ को अलग कराया। बेलबाग टीआई के मुताबिक अनिल करोसिया और माया समुद्रे की शादी थी। वर-वधू पक्ष की ओर से शादी का अनुमति पत्र मांगा गया। दोनों इसे नहीं दिखा पाए। नियमत: विवाह के लिए अनुमति लेने पर ही 50 लोगों के अधिकतम शामिल होने का आदेश हैं। लेकिन यहां बिना अनुमति के हो रही शादी में मौके पर 80 से 100 लोग मिले।

न मास्क, न ही सोशल डिस्टेंसिंग

शादी में शामिल बारातियों या घरातियों में न तो किसी ने मास्क लगाया था, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। बैंड-बाजा वाले भी बिना मास्क के थे। बिना अनुमति के विवाह समारोह आयोजित कर भीड़ एकत्रित करने की वजह से, वधू पक्ष की माया समुदे और वर पक्ष के अनिल करोसिया के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की गई।

Exit mobile version