Site icon अग्नि आलोक

लॉकडाउन बढ़ाने के विराेध में सड़क पर उतरे व्यापारी बाेले-सभी दुकानदाराें काे दी जाए दुकानें खोलने की छूट

Share

खातेगांव

कलेक्टर द्वारा 19 अप्रैल तक लाॅकडाउन बढ़ाए जाने के विरोध में खातेगांव के व्यापारी साेमवार काे सड़क पर उतर आए और अपना विरोध दर्ज करवाया। सुबह 11 बजे सराफा, रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर सहित विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लगभग 200-250 व्यापारी इकट्ठा होकर पुलिस थाने पहुंचे। यहां एसडीएम और टीआई के सामने लॉकडाउन बढ़ाए जाने के विरोध में अपना पक्ष रखा।

व्यापारियों का कहना था कि खातेगांव इंदौर, उज्जैन और देवास से 125-150 किलाेमीटर दूर है। यदि वहां स्थिति गंभीर है तो उनसे सटे हुए आसपास के क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। जबकि खातेगांव से लगे हुए हरदा और नसरुल्लागंज पूरी तरह चालू है। यदि पिछले सीजन की तरह इस बार भी दुकानें बंद रही है तो धंधा चौपट हो जाएगा और आधे से ज्यादा व्यापारी रोड पर आ जाएंगे।

दुकानदारों ने प्रशासन से अपनी मांग रखते हुए कहा कि कोरोना गाइड लाइन बनाकर सभी दुकानदारों को दुकानें खोलने की छूट दी जानी चाहिए। व्यापारियों ने विधायक आशीष शर्मा को भी फोन कर बाजार खुलवाए जाने की मांग की। तेज धूप के बावजूद व्यापारी करीब दो घंटे तक थाना परिसर में ही डटे रहे।

वरिष्ठ अधिकारी लेंगे निर्णय, व्यापारियों को बता दिया देंगे
इधर एसडीएम संताेष तिवारी और टीआई सज्जनसिंह मुकाती ने व्यापारियों से कहा कि स्थानीय प्रशासन नहीं चाहता कि लॉकडाउन के कारण किसी व्यापारी का नुकसान हो। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस कारण जिला प्रशासन ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को व्यापारियों की मंशा से अवगत करा दिया गया है, जो भी निर्णय वरिष्ठ अधिकारी लेंगे वह व्यापारियों को बता दिया जाएगा।
व्यापारियाें ने तहसीलदार काे दिया ज्ञापन, बाेले-हमारी दुकानें बंद करना काेराेना का हल नहीं है

लाॅकडाउन काे बढ़ाने का नगर के व्यापारियाें ने साेमवार काे पुलिस थाना पहुंचकर विराेध किया। सतवास तहसीलदार प्रियंका चाैरसिया काे व्यापारियाें ने ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में छाेटे व्यापारियों ने बताया कि हमारी दुकानें बंद करना कोई कोरोना का हल नहीं है। हम ऐसे दुकानदार हैं, जिनके पास दिनभर में 10 से 20 ग्राहक आते हैं तो हमारी दुकानों से कोरोना फैलने का कौन सा खतरा है।

कई दुकानदाराें का कहना है कि हम किराए की दुकानों में अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। ऐसे में हमारे सामने रोजी-रोटी का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पहले भी हम लॉकडाउन जैसी समस्या से गुजर चुके हैं। हमारी पहले ही आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। अब हम और लॉकडाउन सहन नहीं करेंगे।

हमें भी दुकान खोलने का एक निश्चित समय देना चाहिए। तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर कलेक्टर से बात कर समस्या काे हल कराने का आश्वासन दिया है। इधर पीसीसी सदस्य मनोज होलानी व नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने भी व्यापारियाें का समर्थन किया।

सतवास : छाेटे दुकानदाराें ने ज्ञापन देकर लाॅकडाउन में मांगी छूट

लाॅकडाउन बढ़ाने से नगर के छाेटे दुकानदार नाराज हाे गए और उन्हाेंने आधी शटर खाेलकर सामान बेचना शुरू कर दिया। होटल व पान मसाला को छोड़कर अन्य दुकानें खुली नजर आई। दुकानदारों का कहना है कि जब किराना, दूध डेयरी, सब्जी, पेस्टीसाईड की दुकानें खुल सकती है तो कपड़ा, बर्तन सहित अन्य छोटे दुकानदारों को भी छूट मिलनी चाहिए।

इस मांग को लेकर करीब 100 दुकानदारों ने लालू नागौरी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सुभाष सोनेरे को ज्ञापन सौंपकर लाॅकडाउन में छूट की मांग की है। दुकानों के खुलने से बाजार में आम दिनों की तरह आवाजाही रही। देर शाम जरूर प्रशासन हरकत में आया और दुकानें बंद करवाई।

Exit mobile version