Site icon अग्नि आलोक

पिगडंबर में संघवी कॉलेज को प्रशासन ने किया सील, नोटिस के बाद भी जमा नहीं किए गए टैक्स के बकाया 47 लाख रुपए

Share

इंदौर

इंदाैर प्रशासन ने शनिवार काे एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पिगडंबर स्थित संघवी कॉलेज को सील कर दिया है। बकाया का नोटिस देने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा डायवर्सन टैक्स नहीं चुकाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी अनुसार डायवर्सन टैक्स नहीं भरने पर प्रशासन की टीम शनिवार दोपहर प्रतीक संघवी के पिगडंबर स्थित संघवी कॉलेज पहुंची। यहां पर टैक्स जमा नहीं करने पर कॉलेज को कुर्की में ले लिया गया। प्रतीक संघवी की कंपनी संघवी मेटल्स पर प्रशासन का डायवर्सन टैक्स के तौर पर 47 लाख रुपए से ज्यादा का बकाया है। इसे लेकर कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन प्रशासन ने रुपए जमा नहीं करवाए। इसके बाद नायब तहसीलदार संजय गर्ग की कोर्ट से कुर्की नोटिस जारी किया गया। इस पर राजस्व निरीक्षक राकेश पगारे के साथ पटवारी सचिन मीणा, मुकेश ठाकुर पुलिस बल के साथ दोपहर में कॉलेज पहुंचे। यहां सभी को बाहर किया और फिर मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर मेन गेट को जंजीर डालकर सील कर दिया।

Exit mobile version