Site icon अग्नि आलोक

इंदौर में इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब को मिली सैद्धांतिक सहमति, सांसद बोले – रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

Share

इंदौर

इंदौर में इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसको लेकर सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। गड़करी ने इस विषय पर अधिकारियों से आगे कार्रवाई के लिए कहा है। इंदौर के लिए इंटरनेशनल कार्गो के बाद दूसरी बड़ी उपलब्धि होगा।

सांसद लालवानी ने कहा – केंद्रीय मंत्री गडकरी को इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब के लिए प्रेजेंटेशन दिया था, जिसमें हमने इंदौर की खूबियों को बताया था। गड़करी ने कहा यदि राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करवा दे तो ये प्रोजेक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है। हमने इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स हब के लिए जमीन आवंटन की मांग की थी। राज्य शासन ने भी सैद्धांतिक सहमति देते हुए इंदौर एयरपोर्ट के पास जमीन देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ‘Why Indore’ नाम से एक प्रेजेंटेशन भी दिया था, जिसमें इंदौर की खूबियों को बताया गया था। इस प्रेजेंटेशन के प्रमुख बिंदु इस प्रकार थे…

Exit mobile version