Site icon अग्नि आलोक

बंद में कांग्रेसियों को दोहरा चेहरा:उज्जैन में बाजार बंद कराने निकले कार्यकर्ताओं के रेस्टोरेंट व पेट्रोल पंप खुले रहे, बसें ढोती रहीं सवारियां

Share

उज्जैन

महंगाई के विरोध में शनिवार को आधे दिन तक बाजार बंद कराने निकले कांग्रेसियों की दोहरी मानसिकता दिखाई दी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही बाजार बंद कराने के लिए पुराने व नए शहर में घूम-घूम कर दुकानें बंद का आह्वान करते रहे, लेकिन कांग्रेसियों की अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान खुले रहे। उन्हें बंद कराने के लिए कोई कांग्रेसी नहीं पहुंचा।

नाम नहीं छापने की शर्त पर कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी के बड़े नेता तो बाजार बंद कराने निकले थे, लेकिन उनके अपने प्रतिष्ठान तो खुले ही रहे। सुबह से व्यवसाय होता रहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र वशिष्ठ का मक्सी रोड पर पेट्रोल पंप, अजीत सिंह का पेट्रोल पंप खुला रहा। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में इंदौर रोड पर जयसिंह दरबार का रेस्टोरेंट खुला रहा। कोई कांग्रेसी उसे बंद कराने नहीं गया। इसी तरह से रवि शुक्ला, आजाद यादव, चेतन यादव, अशोक भाटी की बसें सुबह से सवारियां ढोती रहीं। इन नेताओं ने अपनी बसें खड़ी करने के बजाए दूसरों की बसों से सवारी उतारकर अपनी बसों में बैठाने का काम किया।

Exit mobile version