Site icon अग्नि आलोक

कश्मीर: शोपियां में सुबह-सुबह एनकाउंटर, एक आतंकवादी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Share

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें कि एनकाउंटर सुबह-सुबह शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में हुआ। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

इससे पहले श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया था। ये दहशतगर्द टेरर आउटफिट LeT/TRF से जुड़े हुए थे। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान इखलाक हाजम के तौर पर हुई थी। वह हसनपोरा अनंतनाग में एचसी अली मोहम्मद की हालिया हत्या में शामिल था। इनके पास से 2 पिस्तौल सहित दूसरी आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई थी।

Exit mobile version