Site icon अग्नि आलोक

*एआई के दौर में 12वीं पास वालों के लिए 5 बेस्ट कोर्स, सर्टिफिकेट मिलते ही लग जाएगी नौकरी*

Share

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है. चाहे मोबाइल फोन का वॉयस असिस्टेंट हो, सोशल मीडिया का रिकमेंडेशन सिस्टम, बैंकिंग में फ्रॉड डिटेक्शन या मेडिकल फील्ड में डायग्नोसिस.. हर जगह एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. यही वजह है कि एआई से जुड़े करियर की डिमांड भी बढ़ने लगी है. 12वीं के बाद टेक्नोलॉजी से जुड़े सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवा एआई कोर्स कर सकते हैं.

12वीं पास करने के बाद कई स्टूडेंट्स जॉब ओरिएंटेड कोर्स को प्राथमिकता देते हैं. ट्रडिशनल डिग्री के साथ ही अब शॉर्ट-टर्म और जॉब-रेडी कोर्सेस भी स्टूडेंट्स के लिए नए रास्ते खोल रहे हैं. एआई से जुड़े कई कोर्स कम समय में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलवा सकते हैं. इन कोर्सेस में सिर्फ प्रोग्रामिंग ही नहीं, बल्कि डेटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और एआई टूल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है. जानिए, 12वीं के बाद एआई के 5 ऐसे जॉब-रेडी कोर्स, जो करियर को नई दिशा दे सकते हैं.

12वीं के बाद 5 एआई कोर्स

इसमें कोई शक नहीं है कि एआई आने वाले समय की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी है. यह हर क्षेत्र को बदल रही है. ऐसे में 12वीं के बाद अगर स्टूडेंट्स इन एआई कोर्सेस में एडमिशन लेते हैं तो वे न केवल जॉब-रेडी बनेंगे, बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी में योगदान भी दे सकेंगे. सही कोर्स चुनकर और स्किल्स पर फोकस करके स्टूडेंट्स एआई की दुनिया में बेहतरीन करियर बना सकते हैं.

1. डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

यह एआई का बेसिक लेवल का कोर्स है. इसे 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट माना जाता है. इसमें एआई के बेसिक कॉन्सेप्ट्स, मशीन लर्निंग, डेटा प्रोसेसिंग और पायथन प्रोग्रामिंग सिखाई जाती है. यह कोर्स 1 साल से 18 महीने तक का होता है. इसे करके स्टूडेंट्स शुरुआती स्तर की नौकरी हासिल कर सकते हैं.

2. सर्टिफिकेट कोर्स इन मशीन लर्निंग

अगर कंप्यूटर और मैथ्स में रुचि है तो मशीन लर्निंग का सर्टिफिकेट कोर्स बेहतरीन विकल्प है. इसमें आपको डेटा पैटर्न पहचानना, मॉडल बनाना और प्रेडिक्शन करना सिखाया जाता है. यह कोर्स 6 महीने से 1 साल तक का होता है और डेटा एनालिस्ट या एमएल असिस्टेंट जैसी जॉब्स के लिए तैयार करता है.

3. बीएससी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस

यह फुल-फ्लेज्ड डिग्री कोर्स है. इसकी अवधि 3 साल होती है. इसमें स्टूडेंट्स को एआई के साथ-साथ डेटा साइंस, बिग डेटा एनालिटिक्स, न्यूरल नेटवर्क और डीप लर्निंग की भी गहरी जानकारी दी जाती है. इस कोर्स के बाद स्टूडेंट्स आईटी, हेल्थकेयर, फाइनेंस और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं.

4. डिप्लोमा इन रोबोटिक्स एंड एआई

जो स्टूडेंट्स हार्डवेयर और मशीन्स के साथ काम करना चाहते हैं, यह कोर्स उनके लिए बेस्ट है. इसमें रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रैक्टिकल्स सिखाए जाते हैं. आज इंडस्ट्रियल सेक्टर में रोबोटिक्स की भारी डिमांड है, जिससे करियर की

संभावनाएं और भी बढ़ जाती हैं.5. सर्टिफिकेशन इन नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP)

NLP एआई का वह सेक्टर है, जो मशीन को इंसानी भाषा समझने और उस पर रिएक्शन देने लायक बनाता है. चैटबॉट्स, वॉयस असिस्टेंट और ट्रांसलेशन टूल्स इसी के जरिए चलते हैं. इस कोर्स की अवधि 6 महीने से 1 साल की होती है. इसके बाद IT कंपनियों में NLP डेवलपर या AI रिसर्च असिस्टेंट की नौकरी मिल सकती है.

Exit mobile version