Site icon अग्नि आलोक

तिरंगा यात्रा में  बोले शिवराज; मैं इंदौर के जज्बे को सलाम करता हूं

Share
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

इंदौर

इंदौर में शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा अपने तय समय चार बजे से लगभग डेढ़ घंटा देरी से साढ़े पांच बजे के करीब शुरू हुई। सीएम के इंदौर आगमन में देरी के चलते यात्रा में विलंब हुआ। यात्रा का मार्ग राजमोहल्ला से राजबाड़ा तक रखा गया था। राजबाड़ा पहुंचने पर शिवराज के समक्ष कलाकारों ने बैंड और लेझिम की धुन पर प्रस्तुति दी। इस बीच लगातार बारिश के बावजूद यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीएम बोले; इंदौर अद्भुत शहर

राजबाड़ा पर कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए सीएम बोले, मैं इंदौर को प्रणाम करता हूं। यह अद्भुत शहर है। आज मैंने आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा में शहर की सड़कों पर जनता का सैलाब देखा, जिनके हाथ में तिरंगा, होठों पर भारत मां की जय का नारा और दिल में देशभक्ति का संकल्प था। सीएम ने कहा, आज देश के लिए मरने की नहीं जीने की जरुरत है। देश के लिए कुछ करने की जरुरत है। हर घर तिरंगा फहराना है। इस अभियान से कोई ना छूटे।

बंबई बाजार में मुस्लिम समाज ने लहराया तिरंगा

तिरंगा यात्रा राजमोहल्ला से शुरू होकर जवाहर मार्ग होते हुए राजबाड़ा पहुंची। इससे पहले राजमोहल्ला पर बने मंच से सीएम सहित अन्य नेताओं ने वंदे मातरम गाया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता और जनता जय श्रीराम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाती रही। डीजे पर लगातार देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले शिवराज ने कहा कि आज कोई नेता नहीं सिर्फ तिरंगा हाथ और साथ में होगा। यात्रा जब बंबई बाजार पहुंची तो मुस्लिम समाज के लोगों ने मंच से तिरंगा लहराकर सीएम का इस्तकबाल किया। इस दौरान भारी फोर्स तैनात रहा।

तीन विधानसभा क्षेत्रों से निकली यात्रा

यात्रा तीन विधानसभाओं से होकर गुजरी। यात्रा राज मोहल्ला चौराहा से शुरू होकर मालगंज, नृसिंह बाजार, बंबई बाजार चौकी, गुरुद्वारा इमली साहब चौराहे से होते हुए राजबाड़ा पहुंची। तिरंगा यात्रा की शुरूआत सबसे पहले एक नंबर विधानसभा स्थित राजमोहल्ला से हुई। यहां तिरंगा हाथ में लेकर शिवराज सिंह चौहान पार्टी कार्यकर्ता और जनता के बीच पहुंचे। यहां से चार नंबर विधानसभा में जवाहर मार्ग पर होते हुए यात्रा तीन नंबर विधानसभा में राजबाड़ा पहुंची।

तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा

यात्रा के दौरान ऐसा रहा नजारा

– बंबई बाजार पहुंची यात्रा का मुस्लिम समाज ने तिरंगा लहराकर इस्तकबाल किया

– यात्रा से पहले रिमझिम बारिश का दौर शुरू

– सीएम के साथ मंच पर पूर्व विधायक गुप्ता, विधायक मालिनी गौड़, मेयर पुष्यमित्र भार्गव आदि नेता मौजूद थे।

– सीएम ने अमर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

– यात्रा से पहले सीएम ने पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के होर्डिंग नीचे करवा दिए।

-वहीं पूर्व मंत्री और विधायक महेंद्र हार्डिया व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

-भाजपा नेता गोलू शुक्ला मंच से नीचे ही खड़े रहे।

– युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा को सीएम ने मंच पर साथ में खड़ा किया

Exit mobile version