देवास
हाटपिपल्या में फेरी लगाकर टोस्ट व जीरा बेचने वाले बुजुर्ग को रोककर बाइक सवार दो युवकों ने आधार कार्ड मांगा। जब वह नहीं दिखा पाया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में गांव के ही कुछ लोग आए और बुजुर्ग को बदमाशों के चंगुल से बचाया। पीड़ित बोला – यदि लोग नहीं आते तो वो मुझे मार ही डालते। हाटपिपल्या पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हाटपिपल्या पुलिस के अनुसार फरियादी जाहिद (50) पिता बशीर खान मंसूरी निवासी आमलाताज ने रिपाेर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि बुधवार दाेपहर करीब साढ़े 12 बजे टाेस व जीरा बेचने के लिए टप्पा-बाराेली गया था। वापस लाैटते समय जामनिया के पास टप्पा-बाराेली राेड पर दाे अज्ञात लाेगाें ने रास्ता राेका और आधार कार्ड मांगने लगे। मैंने कहा मेरे पास आधार कार्ड नहीं है। इस पर दाेनाें गाली-गलाैज करते हुए बाेले कि हमारे गांव में तू कैसे आया।
जहीर जब बरोली गांव में सामान बेचने गए तब 2 लोगों ने आधार कार्ड मांगा था।
मैंने गाली देने से मना किया ताे एक व्यक्ति ने लाठी से मारपीट शुरू कर दी वहीं दूसरा बेल्ट से पीटने लगा। इससे मेरे पैर, हाथ, पीठ व सिर में चाेट आई। वह मारपीट कर ही रहे थे तभी आसपास के कुछ समझदार लाेग भी पहुंच गए, जिन्हाेंने मुझे बचाया। जाते-जाते दाेनाें बदमाशाें ने ये धमकी भी दी कि आज के बाद हमारे गांव की ओर सामान बेचने आया ताे तुझे जान से खत्म कर देंगे। बुुजुर्ग ने पुलिस काे बताया कि मैं दाेनाें लाेगाें के नाम नहीं जानता, लेकिन उन्हें चेहरे से पहचानता हूं। वह दाेनाें बाराेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपाेर्ट पर दाे अज्ञात लाेगाें के खिलाफ गाली-गलाैज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

