Site icon अग्नि आलोक

भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया

Share

सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, पुंछ में गुरुद्वारे को निशाना बनाया, आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना शामिल हुई

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर और अब तक कार्रवाई की जानकारी दी है। 

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि हमारे पास IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) में एक कार्यकारी निदेशक हैं। कल IMF के बोर्ड की बैठक है और मुझे यकीन है कि हमारे कार्यकारी निदेशक भारत का पक्ष रखेंगे। बोर्ड का फैसला जो होगा वह अलग मामला है। लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान के मामले में उन लोगों को स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए जो इस देश को बचाने के लिए उदारतापूर्वक अपनी जेबें खोलते हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि यह अजीब है कि पाकिस्तान में नागरिकों के जनाजे उनके राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे ताबूतों के साथ किए जा रहे हैं और राजकीय सम्मान दिया जा रहा है, जबकि मारे गए लोग आतंकी थे। उनके जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी शामिल हुए। आतंकियों को राजकीय अंतिम संस्कार देना पाकिस्तान में एक प्रथा हो सकती है, लेकिन यह हमारे लिए बहुत मायने नहीं रखती। 

पाकिस्तान के जन्म लेते ही झूठ शुरू हो गया था

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत ने तनाव नहीं बढ़ाया है, जवाब दिया है। हर धर्म के लोगों ने पाकिस्तान की निंदा की है। सिंधु जल संधि का भारत ने छह दशकों तक सम्मान किया है। इतने तनाव के बीच हमने धैर्य और सहनशीलता से संधि को बरकरार रखा है। जबकि पाकिस्तान हर समझौते की राह में रोड़ा बनता रहा है। सिंधु जल संधि में पाकिस्तान का कभी सहयोग नहीं रहा। हर हिमाकत का पाकिस्तान खुद जिम्मेदार होगा। पाकिस्तान प्रोपेगेंडा फैला रहा है। पाकिस्तान के जन्म लेते ही झूठ शुरू हो गया था। संयुक्त राष्ट्र से भी पाकिस्तान ने झूठ बोला। बाद में उनको मुंह की खानी पड़ी। 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सात मई को केवल आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया गया। हमने किसी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है। पाकिस्तान ने भारत के पुंछ में सिख गुरुद्वारे पर हमला किया। सिख समुदाय को निशाना बनाया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हम इसकी निंदा करते हैं। विदेश सचिव ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा कई उदाहरणों में निहित है। मुझे यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि ओसामा बिन लादेन कहां पाया गया था और किसने उसे शहीद कहा था। पाकिस्तान बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों और कई देशों द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों का भी घर है। 

पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों का बचाव किया

विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने माना है कि उनका आतंकी संगठनों के साथ कैसा रिश्ता है। उनकी छवि आतंक समर्थक की है। पाकिस्तान पहलगाम हमले की जांच की मांग कर रहा है, हम सभी को पाकिस्तान का इतिहास पता है। हम पहले भी आतंकी हमलों की जांच के सारे सबूत दे चुके हैं। मुंबई, पुलवामा, पठानकोट के हमलों को लेकर भी हमने सबूत दिए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों का बचाव किया है। 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि टीआरएफ ने दो बाद पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली। मगर पाकिस्तान ने टीआरएफ का बचाव किया। पाकिस्तान को हमने नपा-तुला जवाब दिया है। हमने केवल आंतकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। हम तनाव को बढ़ाना नहीं चाहते हैं। पाकिस्तान पर हमारी कार्रवाई एकदम सही थी। 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी बढ़ा दी है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया। लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिया गया। पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने जवाब दिया है। भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारतीय सशस्त्र बल गैर-वृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते कि इसका पाकिस्तानी सेना द्वारा सम्मान किया जाए।

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया था। जबकि पाकिस्तान ने सात-आठ मई को उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई ठिकानों पर ड्रोन हमले करने प्रयास किया गया। इसे वायु रक्षा प्रणालियों ने निष्क्रिय किया। यह पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है। इसके जवाब में भारत ने लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय किया। 

चीन ने पाकिस्तान की मदद से किया इनकार
चीन ने तनाव के बीच पाकिस्तान की मदद से इनकार किया है। चीन के विदेश मंत्रालय से जब पूछा गया कि क्या भारत-पाकिस्तान संघर्ष में चीनी जेट शामिल थे तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान बीजिंग में नियमित मीडिया ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। 

भारत ने सलाल बांध के गेट भी खोले

भारत ने चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के तीन गेट खोले हैं। 

भारत ने बगलिहार बांध के दो गेट खोले

भारत ने रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट बांध के दो गेट खोल दिए हैं। 

मिसरी बोले- पुंछ में गुरुद्वारे को निशाना बनाया, आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना शामिल हुई

भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज हुई कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा की है। विदेश मंत्रालय की इस प्रेस कॉन्फेंस को कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। कर्नल सोफिया ने बताया कि, गुरुवार को भारत के सीमावर्ती राज्यों के कई ठिकानों को निशाना बनाया था। जिसे नाकाम कर दिया गया था।  इन हमलों में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था। 

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया था। जबकि पाकिस्तान ने सात-आठ मई को उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई ठिकानों पर ड्रोन हमले करने प्रयास किया गया। इसे वायु रक्षा प्रणालियों ने निष्क्रिय किया। यह पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है। इसके जवाब में भारत ने लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय किया। 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी बढ़ा दी है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया। लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिया गया। पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने जवाब दिया है। 

पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों का बचाव किया
विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने माना है कि उनका आतंकी संगठनों के साथ कैसा रिश्ता है। उनकी छवि आतंक समर्थक की है। पाकिस्तान पहलगाम हमले की जांच की मांग कर रहा है, हम सभी को पाकिस्तान का इतिहास पता है। हम पहले भी आतंकी हमलों की जांच के सारे सबूत दे चुके हैं। मुंबई, पुलवामा, पठानकोट के हमलों को लेकर भी हमने सबूत दिए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों का बचाव किया है। 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सात मई को केवल आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया गया। हमने किसी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है। पाकिस्तान ने भारत के पुंछ में सिख गुरुद्वारे पर हमला किया। सिख समुदाय को निशाना बनाया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हम इसकी निंदा करते हैं। विदेश सचिव ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा कई उदाहरणों में निहित है। मुझे यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि ओसामा बिन लादेन कहां पाया गया था और किसने उसे शहीद कहा था। पाकिस्तान बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों और कई देशों द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों का भी घर है। 

पाकिस्तान के जन्म लेते ही झूठ शुरू हो गया था
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत ने तनाव नहीं बढ़ाया है, जवाब दिया है। हर धर्म के लोगों ने पाकिस्तान की निंदा की है। सिंधु जल संधि का भारत ने छह दशकों तक सम्मान किया है। इतने तनाव के बीच हमने धैर्य और सहनशीलता से संधि को बरकरार रखा है। जबकि पाकिस्तान हर समझौते की राह में रोड़ा बनता रहा है। सिंधु जल संधि में पाकिस्तान का कभी सहयोग नहीं रहा। हर हिमाकत का पाकिस्तान खुद जिम्मेदार होगा। पाकिस्तान प्रोपेगेंडा फैला रहा है। पाकिस्तान के जन्म लेते ही झूठ शुरू हो गया था। संयुक्त राष्ट्र से भी पाकिस्तान ने झूठ बोला। बाद में उनको मुंह की खानी पड़ी।  

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह अजीब है कि पाकिस्तान में नागरिकों के अंतिम संस्कार उनके राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे ताबूतों के साथ किए जा रहे हैं और राजकीय सम्मान दिया जा रहा है, जबकि मारे गए लोग आतंकी थे। आतंकियों को राजकीय अंतिम संस्कार देना पाकिस्तान में एक प्रथा हो सकती है, लेकिन यह हमारे लिए बहुत मायने नहीं रखती। 

Exit mobile version