Site icon अग्नि आलोक

*ऑपरेशन सिंदूर के बाद, दो दिनों के लिए अरब सागर में भारत-पाकिस्तान की नौसेना होंगी आमने-सामने*

Share

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान अरब सागर में अलग-अलग दो दिन के लिए नौ सैनिक अभ्यास शुरू करने जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ती तल्खी के बीच यह नौसेना अभ्यास काफी रणनीतिक माना जा रहा है। भारत का अभ्यास गुजरात के पोरबंदर और ओखा के तट पर होगा। दोनों देशों ने फायरिंग अभ्यास के लिए भी सूचना जारी की है।

भारत-पाकिस्तान की नौ सेना 11-12 अगस्त को अलग-अलग एक दूसरे के समुद्री क्षेत्र के पास अभ्यास करेंगे। इसको लेकर दोनों देशों की नौसेना ने सूचना भी जारी की है। भारतीय नौसेना द्वारा यह अभ्यास गुजरात के पोरबंदर और ओखा तट पर होगा। जबकि पाकिस्तान का समुद्री अभ्यास यहां से करीब 60 समुद्री मील की दूरी पर होगा।

इस बार का नौसेना अभ्यास क्यों है खास?

हालांकि दोनों देशों की सेनाओं का यह समुद्री अभ्यास नियमित होता है। लेकिन इस बार दोनों सेनाओं की तारीख और स्थान को लेकर लोगों का ध्यान इस ओर जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से ही दोनों देशों की नौसेना अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच यह समुद्री अभ्यास दोनों की अहम रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। जिसमें पाकिस्तान में बने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए तैयबा से जुडे़ आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।

ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ मार्शल का रिएक्शन

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराने की पुष्टि की है। उन्होंने इसे भारत द्वारा सतह से हवा में मार गिराने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया। तीन महीने पहले किए गए भारतीय हवाई हमलों के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान पर यह पहली आधिकारिक टिप्पणी है।

पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमान मार गिराए

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कम से कम पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने की पुष्ट जानकारी है और एक बड़ा विमान है, जो या तो विमान हो सकता है या फिर एडब्ल्यूसी (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम), जिसे लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया।’

Exit mobile version