कोलंबो
एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 118 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। यह दोनों की 5वीं शतकीय साझेदारी है।
गिल 8वीं वनडे फिफ्टी जमा चुके हैं, रोहित शर्मा 50वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। उन्होंने मिडविकेट पर सिक्स जमाकर फिफ्टी पूरी की।
पावरप्ले में गिल ने दिलाई विस्फोटक शुरुआत
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई। रोहित ने भी पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी के खिलाफ छक्का लगाया। गिल ने शाहीन के 2 ओवर में 3-3 चौके लगाए। टीम ने 10 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 61 रन बनाए।
रोहित-गिल की शतकीय पार्टनरशिप
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। भारतीय ओपनर्स सेंचुरी पार्टनरशिप कर चुके हैं। यह रोहित-गिल की 5वीं शतकीय साझेदारी है।
2 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के कारण यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह केएल राहुल को मौका दिया गया है। मोहम्मद शमी की जगह जसप्रीत बुमराह को खिलाया गया है। रोहित ने टॉस के बाद कहा- ‘हम टॉस जीतकर बैटिंग ही करना चाहते थे। हमारे लिए सभी मुकाबले अहम हैं।’
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।
भारत-पाकिस्तान मैच के टॉप मोमेंट्स…
टॉस से पहले कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने पिच का मुआयना किया।
कोलंबो में धूप, बारिश की आशंका
कोलंबो में सुबह से धूप खिली हुई है। पहले मौसम के पूर्वानुमान आज यहां 90 फीसदी बारिश की आशंका जताई गई थी।
पाकिस्तान ने अपने पहले सुपर-4 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था। वहीं, टीम इंडिया का यह पहला सुपर-4 मुकाबला होगा। दोनों टीमें एशिया कप में ग्रुप स्टेज के मुकाबले में आमने-सामने हो चुकी हैं। पल्लेकेले के मैदान पर खेला गया वह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
हेड टु हेड
ओवरऑल भारत और पाकिस्तान के बीच 133 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 55 और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। 5 मैच नो रिजल्ट रहे हैं। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में दोनों के बीच 14 मुकाबले खेले गए। 7 में भारत और 5 में पाकिस्तान को जीत मिली, जबकि 2 मैच बेनतीजा भी रहे।
दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर दूसरी बार वनडे में आमने-सामने हैं। इससे पहले, 2005 में एशिया कप के दौरान दोनों का सामना हुआ था, तब पाकिस्तान को 59 रन से जीत मिली थी।
गिल इस साल के टॉप स्कोरर
साल 2023 में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेटटेकर रहे हैं। इस साल वनडे में भारत के टॉप बैटर और बेस्ट बॉलर का प्रदर्शन अगली तस्वीर में देखिए।
बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा रन
पाकिस्तान ने सुपर-4 स्टेज में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीता। टीम इस वक्त 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। आज भारत के खिलाफ जीतने पर टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बढ़ जाएंगी।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस साल पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगली तस्वीर में इस साल पाकिस्तान के टॉप बैटर और टॉप बॉलर का प्रदर्शन देखिए।
बारिश के 90 फीसदी आसार
कोलंबो में रविवार को बारिश के 90 फीसदी आसार हैं। तापमान 30 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह है।
भारत-पाक मैच के 5 पॉसिबल रिकॉर्ड्स:13,000 रन से एक सेंचुरी दूर विराट, वनडे एशिया कप में टॉप इंडियन बॉलर बन सकते हैं जडेजा
एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज में रविवार को भारत-पाकिस्तान मुकाबला होने वाला है। मौजूदा सीजन में ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। ऐसे में इस मुकाबले के लिए रिजर्व-डे भी रखा गया है।
पाकिस्तान आज जीता तो फाइनल लगभग पक्का:भारत को फिर दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे; जानिए एशिया कप के समीकरण
भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप में सुपर-4 स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने सुपर-4 में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ जीता। जबकि टीम इंडिया इस स्टेज में अपना पहला ही मैच खेलेगी। पाकिस्तान अगर आज जीता तो टीम लगभग फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि भारत अगर जीता तो उन्हें इसके बाद 2 मुकाबले और खेलने हैं।

