Site icon अग्नि आलोक

‘खास’ हो जाएगा इंदौर एयरपोर्ट: 600 करोड़ से नई टर्मिनल बिल्डिंग, फ्लाइट भी 3 गुना बढ़ेंगी

Share

इंदौर

देश के जिन छह एयरपोर्ट का निजीकरण इसी साल होगा, उनमें इंदौर एयरपोर्ट भी शामिल है। इंदौर एयरपोर्ट पर 600 करोड़ से नई टर्मिनल बिल्डिंग बनना है, उस बिल्डिंग का काम भी अब निजीकरण के बाद होगा। बिल्डिंग के बनने से इंदौर एयरपोर्ट से हर साल 60 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। वर्तमान में जो टर्मिनल बिल्डिंग है, उसमें कोरोना से पहले 32-35 लाख यात्रियों ने एक साल में सफर किया था। नई टर्मिनल बिल्डिंग पहले से प्रस्तावित थी।

काम इसलिए शुरू नहीं किया गया था, क्योंकि एयरपोर्ट का नाम निजीकरण की सूची में था। एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के मेंबर हेमेंद्रसिंह जादौन के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट के निजीकरण के बाद यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। दिल्ली-मुंबई और अन्य मेट्रो सिटी की तरह इंदौर का एयरपोर्ट हो जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा यात्रियों को होगा। नई टर्मिनल बिल्डिंग बनेगी तो यात्री संख्या बढ़ेगी। इससे फ्लाइट भी बढ़ेंगी।

बड़ा बदलाव – रनवे 2750 मीटर से बढ़कर 4250 मीटर हो जाएगा
1. यात्री 
: 60 लाख यात्री हर साल सफर कर सकेंगे। 2018-19 में कोरोना से पहले 35 लाख यात्रियों ने सफर किया।
2. फ्लाइट : अभी 44 फ्लाइट 12 रूट पर। कोरोना से पहले 100 से ज्यादा थीं। अब निजीकरण और नई टर्मिनल बिल्डिंग के बाद फ्लाइट की संख्या तीन गुना तक बढ़ जाएगी। बोइंग 747 भी उतर सकेंगे।
3. टर्मिनल : एक ही टर्मिनल से इंटरनेशनल, डोमेस्टिक फ्लाइट चलती हैं। नई बिल्डिंग के बाद डोमेस्टिक फ्लाइट तो बढ़ेंगी ही नई इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू होंगी।
4. आउटलेट बढ़ेंगे: नए शॉपिंग आउटलेट शुरू होंगे। फूड आउटलेट नए खुलेंगे। इंटरनेशनल टर्मिनल अलग होने के बाद ड्यूटी फ्री शॉप भी खुलेंगी।

नाइट पार्किंग बढ़ेगी

दुबई में रह रहे इंदौर के निवासी बोले- व्यापार पर कोविड से लगा ब्रेक दुबई फ्लाइट से फिर हटेगा
इंदौर |
 इंदौर-दुबई फ्लाइट 1 सितंबर से शुरू होने के निर्णय के बाद दुबई में रह रहे इंदौर सहित प्रदेश के लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कोरोना ने जो अवरोध पैदा किया था, वो अब फिर से दूर होगा। सीधी कनेक्टिविटी से इंदौर-दुबई लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। व्यापार भी बढ़ेगा।

दुबई में रह रहे इंदौर निवासी चंद्रशेखर भाटिया ने कहा नई फ्लाइट का एक बार फिर स्वागत है। दुबई में आने वाले समय में एक्सपो शुरू होने वाला है, ठीक इसके पहले यह फ्लाइट शुरू हो रही है, ये अच्छी बात है। दुबई में रह रहे इंदौर निवासी हरीश मिश्रा ने कहा कोरोना के कारण दो साल से ज्यादा समय से वे घर नहीं आए, अब वे घर आएंगे।

फ्लाइट से होगा यात्रियों को फायदा : सिलावट
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा इस फ्लाइट से यात्रियों को फायदा होगा, व्यापार भी बढ़ेगा। वहीं सांसद शंकर लालवानी ने कहा उन्होंने भी मंत्री सिंधिया से इस फ्लाइट के संबंध में बात की थी।

Exit mobile version