Site icon अग्नि आलोक

*स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में इंदौर पहले नंबर,दूसरे नंबर पर सूरत,तीसरे नंबर पर आगरा* 

Share

27 सितंबर को इंदौर में होने जा रहे समारोह में राष्ट्रपति  स्मार्ट सिटी कांटेस्ट के  विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में इंदौर ने मारी बाजी,  आगरा नंबर तीन पर रहा है।

 27 सितंबर को इंदौर मध्य प्रदेश में होने जा रहे समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु स्मार्ट सिटी कांटेस्ट के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

देश के 100 स्मार्ट सिटी के लिए चौथे नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई।

 इसमें हर बार की तरह इस बार भी इंदौर ने बाजी मारी है। नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में इंदौर पहले नंबर पर रहा है, दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर आगरा है।

 स्मार्ट सिटी स्टेट में यूपी तीसरे स्थान पर.

शहर की तरह से ही स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में प्रदेशों की रैंक भी जारी की गई। इसमें पहले स्थान पर मध्य प्रदेश दूसरे पर तमिलनाडू रहा है। जबकि तीसरे स्थान पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश है।

सोशल रेस्पोंसबिलिटी में आगरा दूसरे स्थान पर

सोशल रेस्पोंसबिलिटी में पीपीपी मॉडल पर हेल्थ सेंटर संचालित करने के लिए आगरा दूसरे स्थान पर रहा है।

Exit mobile version