Site icon अग्नि आलोक

बड़ा रावला में 3 को मनेगा इंदौर स्थापना दिवस,कई आयोजन होंगे

Share

इंदौर

इंदौर के बड़ा रावला में इंदौर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 3 और 4 मार्च को यहां कई आयोजन होंगे। इसके अलावा कॉलेज के स्टूडेंट को हेरिटेज वॉक भी कराई जाएगी और उन्हें इंदौर का इतिहास भी बताया जाएगा।

3 और 4 मार्च को यहां क्या कुछ आयोजन होने वाले हैं…

इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में स्थित बड़ा रावला। श्री इंदौर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा 3 और 4 मार्च को यहां इंदौर स्थापना दिवस महोत्सव यहां मनाया जाएगा। धार्मिक आयोजन के साथ ही सामाजिक प्रोग्राम भी यहां होंगे।

श्री इंदौर स्थापना दिवस समारोह समिति के युवराज वरदराज मण्डलोई ने बताया कि आयोजन में कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। 3 मार्च की सुबह 9.30 बजे से दौलतगंज स्थित छत्रियों का पूजन होगा। श्री गौड़ विद्या मंदिर में गणपति पूजन और श्री संस्थान बड़ा रावला महल परिसर में गादी पूजन किया जाएगा। साथ ही भव्य आतिशबाजी भी होगी।

स्टूडेंट को कराएंगे हेरिटेज वॉक

युवराज वरदराज मण्डलोई ने बताया कि 3 मार्च की शाम को 4 से 7 बजे तक बड़ा रावला महल का हेरिटेज वॉक करवाया जाएगा। 100 स्टूडेंट्स को हेरिटेज वॉक कराई जाएगी। इसमें पीएच डी स्टूडेंट्स, टूरिज्म और सोशल वर्क के साथ ही कुछ स्कूली बच्चों को महल दिखाया जाएगा। यहां कई ऐसी वस्तुएं है जिनकी जानकारी और इतिहास की जानकारी उन्हें दी जाएगी।

हेरिटेज वॉक के लिए पहले स्कूली स्टूडेंट्स को ही बुलाया जा रहा था। मगर हेरिटेज वॉक के प्रोग्राम में बदलाव कर समिति ने कॉलेज स्टूडेंट्स को आमंत्रित करने का डिसीजन लिया। हेरिटेज वॉक के लिए इंदौर के ही स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया है।

4 मार्च को सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन

उन्होंने बताया कि 4 मार्च को शाम 7 बजे से आयोजन की शुरुआत होगी। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, संस्कृति व खेल से जुड़े कई लोग शामिल होंगे। 7 बजे विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद शंकर लालवानी, विशेष अतिथि मेयर पुष्यमित्र भार्गव इसके अलावा भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज द्विवेदी रहेंगे। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

3 और 4 मार्च को होंगे आयोजन।

इन कवियों से सजेगी महफिल

बड़ा रावला पर होने वाले कवि सम्मेलन के सूत्रधार राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन होंगे। कवि सम्मेलन में जगदीश सोलंकी, डॉ. कलमेश शर्मा, प्रख्यात मिश्रा, रजनी सिंह, अर्जुन अल्हड़, दीपिका माही, कमलेश दवे में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कवि सम्मेलन का आयोजन देर रात तक चलेगा। आयोजन को लेकर लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी है।

मण्डलोई परिवार से जुड़ी कुछ बातें।

Exit mobile version