Site icon अग्नि आलोक

इंदौर कचरा गाड़ी ड्राइवर की लापरवाही,एक की मौत, दो घायल

Share

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के चिड़ियाघर के पास स्थित नगर निगम के कचरा कलेक्शन सेंटर में ड्राइवर की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने कचरा गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इंदौर के आजाद नगर में स्थित नगर निगम के गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर हादसे में एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई, वहीं सेंटर में काम करने वाले दो कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी के ड्राइवर ने हेल्पर को गाड़ी रिवर्स लगाने को कहा और इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कचरा गाड़ी तेजी से अंदर जाने के बाद टक्कर मारते हुए दिख रही है।

इस मामले में सात दिन पूर्व रिटायर्ड हुए कर्मचारी हबीब शाह निवासी मीना पैलेस आजाद नगर की स्टेशन के अंदर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम और वीरेंद्र घायल हुए है। फिलहाल संयोगितागंज पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर और हेल्पर की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version