यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी होगी प्राप्त
इंदौर
इंदौर को आज फिर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यह उपलब्धि इंदौर में आरक्षकों की ट्रेनिंग के लिये संचालित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज इंदौर को प्राप्त हुई है। गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज इंदौर को आरक्षकों की सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग के लिये देश में अव्वल स्थान मिला है। इस कॉलेज को बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के रूप में यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी प्राप्त होगी।
कॉलेज के प्रमुख श्री निमिश अग्रवाल (आईपीएस) ने बताया कि इस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को देश के लगभग सौ ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में से इस वर्ष के लिये चुना गया है। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज द्वारा आरक्षकों की ट्रेनिंग संचालित की जाती है। नव आरक्षकों को सायबर क्राइम, फिजिकल, मनोविज्ञानिक, सामुदायिक पुलिसिंग, मानव अधिकार, यातायात सुधार आदि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया जाता है। इन्हें नयी चुनौतियों से निपटने के संबंध में भी विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है। बीते एक वर्ष में इस कॉलेज में लगभग 1250 आरक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। हाल ही में राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में इस कॉलेज के नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था।
[1/14, 9:34 PM] +91 98268 35081: थाना लसूडिया जिला इंदौर दिनांक 14.01.2022
- *कमिश्नरी लागू होने के बाद इंदौर पुलिस आई एक्शन में ।
*पुलिस थाना लसूड़िया ने नकली घी बनाने वाली कंपनी अमूर मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का किया पर्दाफाश*
इंदौर जिले में मिलावटखोरों व नकली तथा अमानक खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पूर्णता अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त।हरिनारायण चारी मिश्र साहब व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया साहब द्वारा समस्त इंदौर शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे इसी सिलसिले में पुलिस उपायुक्त जॉन 2 संपत उपाध्याय महोदय,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय राजेश रघुवंशी सहायक पुलिस आयुक्त महोदय विजयनगर राकेश गुप्ता द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी लसूडिया इंद्रमणि पटेल को निर्देशित किया गया इसी निर्देशन में आज दिनांक 14.01.2022 को निरीक्षक इंद्रमणि पटेल द्वारा मिलावटखोरों को पकड़ने हेतु एक टीम गठित की गई टीम को मुखबिर द्वारा नकली की व अमानक स्तर का पनीर तैयार करने वाली कंपनी के संबंध में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए लसूडिया मोरी 18/2 बिल्डिंग में नकली घी बनाने वाली कंपनी अमूर मिल्क क्लब प्राइवेट लिमिटेड पर पुलिस व खाद्य विभाग का छापा । कंपनी का संचालक रुपेश सोलंकी चुन्नी लाल सोलंकी निवासी तहसील शाहपुर जिला बेतूल का होकर संचालित कर रहा था कंपनी आरोपी के कंपनी में से 450 किलो घी , अमानक स्तर का करीबन 50 किलो पनीर व लाखों रुपए की पैकिंग मशीन व खाली जार के कार्टून लेवल को जब्त किया गया ,आरोपी करता था हर माह ₹1000000 से ज्यादा का व्यवसाय कच्चा माल मंगा कर उक्त कंपनी में तैयार कर रहा नकली घी पुलिस व खाद्य विभाग की मौके पर कार्रवाई जारी ।
सराहनीय भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया निरीक्षक इंद्रमणि पटेल वहीं के द्वारा गठित टीम उप निरीक्षक अरुण मलिक उपनिरीक्षक संजय बिश्नोई प्रधान आरक्षक देवेंद्र यादव प्रधान आरक्षक विजेंद्र बघेल प्रधान आरक्षक नीरज रघुवंशी प्रधान आरक्षक दिनेश जरिया आरक्षक धनराज वाघेला आरक्षक प्रणीत भदोरिया आरक्षक नरेश चौहान आरक्षक अजय प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही ।

