Site icon अग्नि आलोक

इंदौर अनलॉक की नई गाइडलाइन:रेस्टोरेंट, बार-क्लब 50% क्षमता के साथ खुलेंगे, मंदिर-मस्जिद भी अनलॉक; शादियों पर रोक हटी

Share

इंदौर

अनलॉक पार्ट-2 को लेकर बुधवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिए। आदेश में जहां घराती-बराती के साथ ही बैंड बाजे और पंडित को मिलाकर 50 लोग (दोनों पक्षों के 20-20 और पंडित आदि) शादी में शामिल हो पाएंगे। मंदिर-मस्जिद सहित सभी पूजास्थल खुलेंगे। बस, एक समय में छह लोग ही पूजा-पाठ कर सकेंगे। वहीं, बार, रेस्टोरेंट और क्लब 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। हालांकि होटल, लॉज पूर्ण क्षमता से खुल सकेंगे। ये आदेश आज से लागू हो गया है।

इसके पहले 53 दिन के कर्फ्यू के बाद जिला प्रशासन ने 1 जून से सख्त शर्तों व सीमित गतिविधियों के साथ अनलॉक के आदेश जारी कर दिए थे। इसमें शादियों पर 15 जून तक रोक लगा दी गई थी। वहीं, अंतिम संस्कार को अधिकतम दस लोगों के साथ मंजूरी दी गई थी।

पार्ट -2 में भी कुछ शर्ताें के साथ मिली छूट

Exit mobile version