Site icon अग्नि आलोक

इंदौर अब एनर्जी सेविंग प्रोजेक्ट्स को यूरोपीय मार्केट में सेल करकरोड़ों रु. कमाएगा; मंदसौर, सीहोर, चंडीगढ़, ईटानगर सहित 10 से ज्यादा शहरों से टाइअप

Share

इंदौर

कार्बन क्रेडिट बेचकर करोड़ों कमाने वाली इंदौर स्मार्ट सिटी अब दस से ज्यादा शहरों के एनर्जी सेविंग प्रोजेक्ट्स को यूरोपीय मार्केट में सेल कर आमदनी करेगी। प्रारंभिक तौर पर इंदौर स्मार्ट सिटी ने मंदसौर, सीहोर, चंडीगढ़, ईटानगर व संभाग के शहरों से टाइअप कर लिया है। इसके अलावा मेडिकैप्स और जीएसआईटीएस से भी बात हो गई है।

इंदौर स्मार्ट सिटी ने 1,69,506 टन कार्बन क्रेडिट से 8.34 करोड़ की आय इस वित्तीय वर्ष की है। इसमें 600 टीपीडी कंपोस्ट प्लांट से 150902 टन, बायो मिथेनाइजेशन प्लांट से 7003 टन, सोलर एनर्जी से 2001 टन कार्बन क्रेडिट बर्लिन की कंपनी को बेचा गया है।

पिछले वित्तीय वर्ष में 1.70 लाख कार्बन क्रेडिट बेचकर 69 लाख रुपए कमाए थे, तब मार्केट वेल्यू 0.5 डाॅलर थी। कार्बन क्रेडिट में नए प्रोडक्ट जैसे सोलर वाटर हीटर, सोलर पैनल रूफटॉप, पौधा रोपण, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ग्रीन बिल्डिंग, कंपोस्टिंग, बायोगैस प्लांट और मेट्रो ट्रेन भी शामिल हैं।

अभी कमाई में नं.वन अब बनेगा रोल मॉडल

स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषव गुप्ता ने बताया इंदौर कार्बन क्रेडिट कंसल्टेशन का रोल मॉडल बनकर उभरेगा। इंटरनेशनल मार्केट में कार्बन क्रेडिट की डील करेगा। इस भी शहर के प्रोजेक्ट होंगे उनसे पहले एमओयू साइन किया जा रहा है। इसमें रेवेन्यू की राशि का पचास प्रतिशत हिस्सा इंदौर को मिलेगा।

किसी प्रोजेक्ट पर कितनी कार्बन क्रेडिट

कार्बन क्रेडिट बेचने की यह है अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया और चुनौती

Exit mobile version