Site icon अग्नि आलोक

समाज सेवा से देश में इंदौर का नाम रोशन हुआ- सुमित्रा महाजन

Share

बालाजी सेवा संस्थान द्वारा नए सेवा प्रकल्प नेकी की दीवार का लोकार्पण 


इंदौर ।कोरोना काल में आक्सीजन से लेकर दवाइयां इंजेक्शन और मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराकर सेवा का नए आयाम स्थापित करने वाले बालाजी सेवा संस्थान ने सेवा के क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाते हुए नए सेवा प्रकल्प नेकी की दीवार का लोकार्पण किया । लोकार्पण करते हुए लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौर में समाज सेवा के क्षेत्र में ना केवल अनुकरणीय काम किए हैं ।बल्कि समाज सेवा के चलते ही देश में एक नया मुकाम हासिल किया है  । न केवल अग्रवाल समाज बल्कि शहर के सभी समाजों ने शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य अन्य सेवा प्रकल्प  के जरिए हर जरूरतमंद इंसान की मदद की है। रामबाबू अग्रवाल और उनके मित्रों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य निश्चित रूप से अन्य संस्थाओं को भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। आपने कोरोना काल में बालाजी सेवा संस्थान द्वारा की गई सेवाओं की भी तारीफ की ।


 गौरतलब है कि पिछले डेढ़ 2 साल से समाजसेवी रामबाबू अग्रवाल अपने मित्रों के सहयोग से बालाजी सेवा संस्थान के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत एक  गरिमामय कार्यक्रम में नेकी की दीवार प्रकल्प का लोकार्पण किया गया ।
 इस लोकार्पण समारोह में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के अलावा सुभाष खंडेलवाल ,किशोर गोयल, राजेश बंसल पंप, राजेश  अग्रवाल, प्रोफ़ेसर धन्नालाल गोयल, पत्रकार सुभाष जैन, मनोज हार्डिया, रामदास गर्ग ,अनाज तिलहन व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा मंत्री विजय लाला सहित कई सम्मानीय अतिथियों की मौजूदगी में यह लोकार्पण समारोह हुआ । विभिन्न अतिथियों ने संबोधित करते हुए जहां रामबाबू अग्रवाल और उनके मित्र मंडल तथा बालाजी सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताया। वहीं कोरोना काल में ऑक्सीजन से जूझ रहे लोगों की मदद की भी तहे दिल से तारीफ की  ।कार्यक्रम में उपस्थित प्रसिद्ध कवि सत्येंद्र वर्मा सत्येन,   और भजन गायक राजकुमारी ने शानदार राष्ट्रभक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप मंत्री ने किया।


कार्यक्रम में स्वागत भाषण और ट्रस्ट की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि बालाजी सेवा संस्थान अभी तक 20 लाख से ज्यादा राशि  के मेडिकल उपकरण और अन्य सहायता उपलब्ध करा चुका है । कोरोना काल में 500 से ज्यादा परिवारों को ऑक्सीजन दवाई इंजेक्शन और अन्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया है । ट्रस्ट से जुड़े सभी समाजसेवियों ने तय किया है कि इस सेवा प्रकल्प को लगातार विस्तार दिया जाए और  ट्रस्ट में एक करोड़ से ज्यादा की राशि एकत्रित कर अन्य सेवा प्रकल्प शुरू किए जाएं । अतिथियों का स्वागत सर्वश्री राजेश अग्रवाल, भगवानदास कटारिया  सुंदरलाल आहूजा  अशोक व्यास, प्रदीप खत्री,   दिनेश अग्रवाल, लक्ष्मी देवी अग्रवाल, किशनलाल सोमानी अग्रवाल वैश्य कपल क्लब की ओर से पहलाद  गुप्ता  आदि ने किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहन लाल  चौधरी, रविंद्र चौधरी ,राजीव अग्रवाल, शरद गोयल, नंदकिशोर  अग्रवाल ,प्रदीप मित्तल ,पवन सिंघल, आशीष अग्रवाल ,अनिता चौधरी, संजय  अग्रवाल पटाखा वाले, विजय शादीजा, गोपाल मित्तल, गगन बंसल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

Exit mobile version