मुरैना में 8 साल का मासूम अपने 2 साल के भाई की लाश गोद में लेकर बैठा रहा। सफेद कपड़े से ढंकी लाश पर मक्खियां टूट रही हैं। बड़ा भाई मक्खियां उड़ाता फिर मदद की उम्मीद में इधर-उधर नजरें दौड़ाता। यह सब डेढ़ घंटे चला। उसका दिल छोटे भाई की मौत से भारी है। गोद नन्ही लेकिन सबसे वजनी लाश से भारी है। यह मंजर जिसने देखा, उसकी रूह कांप गई।
महिला टीचर ने बच्चे को पहले बुरी तरह से पीटा, फिर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो मुंह में डंडा डाल दिया
प्रयागराज में एक प्राथमिक विद्यालय में एक महिला टीचर ने शनिवार को छात्र को पहले जमकर पीटा। जब उसका गुस्सा नहीं थमा तो उसने बच्चे के मुंह में डंडा डाल दिया, इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ओनौर गांव के अनिल कुमार प्रजापति का बेटा अंकित कुमार प्रजापति (7) क्लास-2 का छात्र है। उसी स्कूल में रोशनी मिश्रा सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रोशनी ने अंकित से पहाड़ा सुनाने को कहा। जब वह नहीं सुना पाया तो उसको पहले थप्पड़ मारना शुरू किया। इतने से भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे के मुंह में डंडा डाल दिया। इससे बच्चे को अंदरूनी चोट लग गई।
ग्वालियर में न्यूड फोटो भेजकर छात्रा को मिलने बुलाया, नाबालिग के फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेलिंग
एमपी के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा को उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले शातिर युवक को पकड़ा गया है। ग्वालियर का युवक, मुरैना की नाबालिग का रिश्तेदार है। युवक अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा की फोटो में मार्फिंग और वीडियो एडिट करता था। आरोपी छात्रा पर मिलने का दबाव बनाता था। छात्रा ने दो साल पहले शिकायत की थी। आरोपी 2 साल से साइबर पुलिस को चकमा दे रहा था। शनिवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गुजरात अहमदाबाद में पेंटर का काम करने लगा था। उसने फोटो एडिट करना यू-ट्यूब से सीखा था। पुलिस घटना के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है।
दुबई में लड़की की रीढ़ को रस्सी लगाकर सीधी कर दी,जल्द खेल पाएंगी टेनिस
दुबई के एक अस्पताल में जॉर्डन की एक लड़की के रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया गया। उसकी रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो गयी थी। उसका ऑपरेशन दुबई के बुर्जील हॉस्पिटल में हुआ। सलमा की रीढ़ की हड्डी को रस्सी की मदद से ठीक किया गया है । ऑपरेशन के बाद वह रिकवर हो रही है। अभी लड़की बिल्कुल ठीक हो गयी है। दुबई की उस लड़की का नाम सलमा नसेर नवसेह है।
MP: सास, पति और देवर ने महिला को कपड़े उतारकर पीटा, 3 साल का बेटा मां को बचाने दौड़ा
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोलारस में महिला के कपड़े उतारकर उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति, सास और देवर ही थे। मां को पिटता देख 3 साल का बेटा भी रोते हुए उसे बचाने दौड़ा और दादी से भिड़ गया। हालांकि, उसकी कोशिश नाकाफी रही और वो लोग नहीं रुके। पीड़िता का गुनाह बस इतना था कि वह अपने मायके वालों से मिले प्लॉट को पति के नाम पर नहीं कर रही थी। उधर आरोपी पति का कहना है कि पत्नी ने 10 हजार रुपए की मांग करते हुए हंगामा किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- मेरे पेरेंट्स से ज्यादा मेरी शादी की चिंता लोगों को है
अपनी डेटिंग लाइफ और शादी की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है, मेरी शादी के बारे में मेरे माता-पिता भी मुझसे इतने सवाल नहीं करते हैं, जितने कि मीडिया और लोग करते हैं। मेरे पेरेंट्स मेरी शादी को लेकर मीडिया वालों की तरह परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा ध्यान रखती हूं कि मुझे किस बारे में बात करनी है। लोग जानना चाहते हैं कि मेरी लाइफ में क्या चल रहा है और जो वो चाहें वो अंदाजा लगा सकते हैं। जब तक कि मैं दुनिया को अपनी लाइफ के बारे में बताने के लिए तैयार नहीं होती, मैं नहीं बताऊंगी।
छोटी आंखों पर नगालैंड के मंत्री बोले-गंदगी कम जाती है, लंबे कार्यक्रम में सो भी जाते हैं
पूर्वोत्तर के लोगों की छोटी आंखों पर नगालैंड के तेमजेन इन्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री इन्मा एक प्रोग्राम में बोल रहे थे। इन्मा बोले कि लोग कहते हैं पूर्वोत्तर के लोगों की आंखें छोटी होती हैं, पर मैं बता दूं कि हम लोगों की नजर बहुत तेज होती है। पूर्वोत्तर के लोगों की छोटी आंखों पर नगालैंड के तेमजेन इन्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री इन्मा एक प्रोग्राम में बोल रहे थे। इन्मा बोले कि लोग कहते हैं पूर्वोत्तर के लोगों की आंखें छोटी होती हैं, पर मैं बता दूं कि हम लोगों की नजर बहुत तेज होती है।
साउथ फिल्मों के स्टार्स अब आएंगे बॉलीवुड में नजर, विजय सेतुपति निभाएंगे जवान में विलेन का रोल
साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद कई सुपरस्टार ऐसे हैं जो अब हिंदी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। साउथ एक्टर विजय सेतुपति, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में नजर आ आएंगे, तो वहीं दग्गुबाती वेंकटेश 27 साल बाद सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री के और भी कई सितारे हैं जो आने वाली बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
मुलायम की बहू अपर्णा की साधना के लिए भावुक चिट्ठी, हमारे नेताजी को सहारा देनेवाली चली गईं
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता अब सिर्फ परिवार की यादों में हैं। उनका शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 साल की थीं। उन्हें फेफड़े में इन्फेक्शन था। बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने सास साधना को एक इमोशनल चिट्ठी लिखी है। लेटर में उन्होंने सास को अपनी ‘सखी’ बताया है। उन्होंने लिखा, ममता और स्नेह का आंचल सूख गया है। जिस वटवृक्ष की छांव में हम सभी हैं, उस बरगद नेताजी केा सहारा देने वाली मां चली गईं।
बिहार में बच्चे को लगी पुलिस की गोली, लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े लोग
बिहार के भागलपुर में ग्रामीणों ने पुलिस वालों को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया। लोग पुलिस की गाड़ी पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। दरअसल, पुलिस एक बदमाश को पकड़ने गई थी। इस दौरान फायरिंग की गई औऱ पुलिस की गोली एक 14 साल के बच्चे को लग गई। इस घटना पर स्थानीय लोग आग बबूला हो गए। पुलिसवालों पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

