Site icon अग्नि आलोक

सोलंकी एवं मुकाती का प्रेरणादायक कार्य

Share

देपालपुर : श्री हरिराम सोलंकी जिला संयोजक सामाजिक समरसता एवं श्री समंदर सिंह मुकाती सरपंच ग्राम पंचायत भिड़ोता ने अपने जन्मदिन पर सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग अनुसूचित जनजाति छात्रावास बिचोली मर्दाना की बालिकाओं की शिक्षा एवं भोजन सामग्री के लिए ₹1100 एवं 2100 का चेक एवं राशि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक श्री प्रेमसिंह यादव एवं सेवा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री रूपसिंह नागर को न्यू महालक्ष्मी ट्रेडर्स देपालपुर पर सौंपी। इस पुनीत कार्य के लिए मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के सोहनलाल परमार ने केसरिया दुपट्टे से दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री राधेश्याम पटेल सामाजिक समरसता खंड प्रमुख देपालपुर, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह पवार उपस्थित थे।श्री सोलंकी एवं श्री मुकाती ने अपने जन्मदिन पर साथियों समाजसेवियों एवं इष्ट मित्रों से आह्वान किया कि जन्मदिन पर फिजूलखर्ची ना करते राष्ट्रहित, समाज हित एवं परमार्थ के कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

Exit mobile version