देपालपुर। देश के पांचवे धाम श्री 24 अवतार मंदिर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण का आयोजन 9 मार्च से 15 मार्च, शाम 4 से 7 बजे तक होने जा रही है। यह आयोजन श्री 24 अवतार मंदिर प्रांगण में सात दिवस तक चलेगा। देपालपुर नगर में पहली बार हो रही इतने विशाल स्वरूप में शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा घर-घर में महिलाओं द्वारा घर के सभी कामकाज छोड़कर तल्लीनता से श्रवण की जाती है। जैसे ही नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को इस कथा के आयोजन की खबर लगी लोग भावविभोर होकर रह गए और आश्चर्य व्यक्त करने लगे कि प्रदीप मिश्रा की कथा देपालपुर नगर में हो रही है हमें विश्वास नहीं हो रहा है। पूर्व विधायक और मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पटेल एवं सचिव चिंटू वर्मा ने शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक आने के लिए श्रद्धालुओं से आग्रह किया है।
देपालपुर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण

