Site icon अग्नि आलोक

इंटरनेट बंद हुआ, सिद्धू मौन व्रत के साथ धरने पर बैठे..

Share

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से तीखे सवाल किए और उसके अब तक के कदमों पर असंतुष्टि जाहिर की। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज अदालत ने सवाल किया कि क्या हत्या के अन्य मामले में भी पुलिस आरोपी के साथ इसी तरह पेश आती है? क्या आप मर्डर केस के अन्य आरोपियों को भी ऐसे ही समन जारी करके कहते हैं कि प्लीज आ जाएं? आखिर आप क्या संदेश दे रहे हैं? तिकुनियां मामले में मृतक पत्रकार रमन कश्यप के घर पर शुक्रवार को पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू परिवार से बातचीत के बाद घर के बाहर टीनशेड के नीचे मौन व्रत धारण कर धरने पर बैठ गए। आईपीएस अफसर सुनील कुमार सिंह, गोला एसडीएम अखिलेश यादव और निघासन एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता सिद्धू को मनाने में जुटे रहे लेकिन वह नहीं माने। इस बीच शु्क्रवार शाम से ही लखीमपुर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। 

खीमपुर में जारी सियासी गतिविधियों को देखते हुए शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इससे पहले भी इंटरनेट बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया था। अब एक बार फिर कल शाम को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

Exit mobile version